Site icon Samagra Bharat News website

 मॉडल ने छठी मंजिल से लगाई छलांग, हालात नाजुक

Model Gungun Upadhyay jumped from the sixth floor of Ratanada Hotel in Jodhpur, Rajasthan. Before committing suicide, he called

समग्र समाचार सेवा

जयपुर, 31 जनवरी। राजस्थान के जोधपुर में मॉडल गुनगुन उपाध्याय ने रातानाडा के होटल की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। सुसाइड करने से पहले उसने अपने पिता को फोन किया और उन्हें इसकी जानकारी दी। हालांकि, नीचे गिरने के बाद गुनगुन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि बहुत ऊंचाई से गिरने के कारण गुनगुन की पसलियों व पैर में फैक्चर आया है।

पुलिस ने बताया कि गुनगुन शनिवार को उदयपुर से जोधपुर आईं थीं। वह यहां के रातानाडा के होटल में रुकीं थीं। रविवार को उन्होंने अपने पिता को फोन किया। कहा कि ‘पापा मैं सुसाइड करने जा रही हूं, बस मेरा चेहरा देख लेना’। इसके बाद पिता गणेश उपाध्याय ने पुलिस से संपर्क किया। एसीपी देरावर सिंह ने फोन नंबर के आधार पर गुनगुन की लोकेशन ट्रैस की और घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि, तब तक गुनगुन छठी मंजिंल से छलांग लगा चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि मॉडल को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि गुनगुन का काफी खून बह चुका है, इसलिए फिलहाल वह बात करने की स्थिति में नहीं है। जैसे ही उसे होश आएगा, पूछताछ की जाएगी। हालांकि, अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Exit mobile version