Site icon Samagra Bharat News website

पांच राज्यों के विस चुनावः चुनावी रैलियों पर 11 फरवरी तक बढ़ा प्रतिबंध

The ban on rallies for the upcoming assembly elections has been extended till February 11. Central Election Commission meeting held on Monday

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 31 जनवरी। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए होने वाली रैलियों पर लगे प्रतिबंध को 11 फरवरी तक बढ़ा दिया है। केंद्रीय चुनाव आयोग की सोमवार को हुई बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। इसके साथ ही आयोग ने मतदान के पहले दो चरणों वाले निर्वाचन क्षेत्रों में अधिकतम 1000 लोगों के साथ सार्वजनिक सभा करने की अनुमति प्रदान कर दी और घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करने के लिए नियमों में भी ढील दे दी।

घर-घर प्रचार अभियान में दी गई थोड़ी राहत

आयोग ने एक बयान में कहा कि घर-घर प्रचार अभियान में सुरक्षाकर्मियों को छोड़कर अब 10 व्यक्तियों की जगह 20 लोग शामिल हो सकेंगे, जबकि इनडोर बैठक के लिए भी लोगों की क्षमता 300 से बढ़ाकर 500 कर दी गई है. प्रचार के लिए वीडियो वैन को भी कोविड-19 प्रतिबंधों के साथ निर्दिष्ट खुले स्थानों पर अनुमति दी गई है

इससे पहले भी आयोग ने कड़े किए थे नियम

निर्वाचन आयोग ने आठ जनवरी को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में चुनावों की तारीखों की घोषणा करते हुए 15 जनवरी तक रैलियों, रोड शो और बाइक रैलियों तथा इस तरह के अन्य प्रचार कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। आयोग ने 15 जनवरी को इन प्रतिबंधों को 22 जनवरी तक और फिर बाद में 31 जनवरी तक बढ़ा दिया था।

Exit mobile version