Site icon Samagra Bharat News website

मॉडल गुनगुन का किया जा रहा था इस्तेमाल, मंत्री को फंसाने की थी साजिश

A sensational revelation has come to light in the case of a model from Jodhpur, Rajasthan attempting to commit suicide by jumping from a

समग्र समाचार सेवा
जोधपुर, 2 फरवरी। राजस्थान के जोधपुर की एक मॉडल के दो दिन पहले होटल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने के प्रयास मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मॉडल के जरिए राज्य के एक मंत्री को हनी ट्रैप में फसाने की साजिश हो रही थी। पुलिस ने मॉडल को ब्लैकमेल करने व मंत्री को हनी ट्रैप में फंसाने की साजिश करने वाले युवक व युवती को गिरफ्तार कर लिया है। दरसअल जोधपुर के रातानाडा स्थित पीडब्ल्यूडी क्षेत्र के एक होटल से दो दिन पहले गुनगुन नाम की एक मॉडल ने होटल की 7वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।

गंभीर घायल अवस्था में चल रहा उपचार

गुनगुन को गंभीर घायल अवस्था में एमडीएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। इस बीच पुलिस ने गुनगुन के परिजनों के बयान के आधार पर भीलवाड़ा के एक युवक व युवती को गिरफ्तार कर सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि भीलवाड़ा का युवक व युवती मॉडल गुनगुन के जरिए राज्य के एक मंत्री को हनी ट्रैप में फसाने की साजिश कर रहे थे। लेकिन मॉडल गुनगुन ने आत्महत्या का प्रयास कर प्लान पर पानी फेर दिया। आरोपी युवक भीलवाड़ा में अपने आप को पत्रकार और लाइजनर बता कई प्रभावशाली लोगों से मिलता था।

मॉडल का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया

भीलवाड़ा पुलिस ने अक्षत उर्फ नितिन शर्मा और दीपाली को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि अक्षत व दीपाली ने भीलवाड़ा में मॉडलिंग के लिए आई जोधपुर की गुनगुन का अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद अक्षत व दीपाली ने गुनगुन को उदयपुर में सर्किट हाउस में एक मंत्री के साथ रात बिताने के लिए दबाव बनाया। गुनगुन ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उदयपुर से भाग आई और जोधपुर आकर होटल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

Exit mobile version