Site icon Samagra Bharat News website

गर्मी-सर्दी उप्र का सियासी पारा चढ़ा, अखिलेश का योगी पर पलटवार

Chief Minister Yogi Adityanath to quell the heat of people showing heat in Muzaffarnagar and Kairana after March 10 and make Shimla in May-

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 2 फरवरी। मुजफ्फरनगर और कैराना में गर्मी दिखा रहे लोगों की 10 मार्च के बाद गर्मी शांत करने और मई जून में शिमला बना देने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बात पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने चुनाव आयोग से इसका संज्ञान लेने की बात करते हुए कहा कि बीजेपी ने उन्हें गोरखपुर भेज दिया इस वजह से उनमें गर्मी आ रही है।

चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग

शामली में जयंत चौधरी के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब अखिलेश यादव से योगी आदित्यनाथ के बयान का हवाला देकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ”आप मुख्यमंत्री जी से क्या उम्मीद कर सकते हो। मुख्यमंत्री जी यह बताएं कि बिजली का बिल सस्ता होगा या नहीं। पहली बार उनकी ऐसी भाषा नहीं सुन रहा है, मैं तो कहूंगा कि चुनाव आयोग उनके बयान का संज्ञान ले कि एक मुख्यमंत्री की यह भाषा नहीं हो सकती है।

गर्मी खत्म हुई तो हम सब मर जाएंगेः अखिलेश

अखिलेश ने आगे कहा जहां तक गर्मी की बात है, जिस दिन गर्मी खत्म हो जाएगी, उस दिन हम लोग मर जाएंगे। जितने भी हम लोग बैठे हैं, अगर गर्म खून हमारे अंदर ना बहे तो हम जिंदा क्या रहेंगे। जहां तक मुख्यमंत्री का सवाल है, आप उनका शपथ पत्र देखिए कितनी धाराएं उनके ऊपर थीं, बीजेपी सोच रही है कि गलती तो नहीं कर दी उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर। ये जो मुख्यमंत्री के अंदर गर्मी आ रही है वह इसलिए क्योंकि ये टिकट जगह-जगह से मांग रहे थे, मनपसंद टिकट नहीं मिला, उन्हें घर भेज दिया। प्रधानमंत्री ने उन्हें पैदल-पैदल चलाया। जो पैदल चल रहे हैं और बेदल हैं, कभी उनसे पूछिएगा कि उनका दल कौन सा है, क्या वह बीजेपी के सदस्य हैं।

भाजपा गठबंधन से घबरा गई है

जयंत चौधरी का सम्मान बरकरार रखने का भरोसा देते हुए अखिलेश ने कहा कि बीजेपी घबराई हुई है कि किसान इस बार गठबंधन के साथ है और यह उनके मान सम्मान का चुनाव है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव भाईचारा बनाम भारतीय जनता पार्टी है। बीजेपी नकारात्मक बातें कर रही है और गठबंधन के साथ लोगों की उम्मीद बंधी हुई है।

क्या बोल गए थे मुख्यमंत्री योगी

सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते दिख रहे हैं कि ये गर्मी जो अभी कैराना में और मुजफ्फरनगर में कुछ जगह दिखाई दे रही है न…मैं मई और जून की गर्मी में भी ‘शिमला’ बना देता हूं। यूपी सीएम हापुड़ में एक रैली में बोल रहे थे। आदित्यनाथ ने ऐसा बोला कि जनता ने जमकर तालियां बजाईं।

 

Exit mobile version