Site icon Samagra Bharat News website

उप्रः पांच फरवरी को जारी होगा भाजपा का घोषणा पत्र

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 2 फरवरी। भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया जाएगा।

युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर फोकस रहेगा

घोषणा पत्र में विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर फोकस किया जाएगा। वहीं किसानों की आय दोगुना करने, किसानों को कृषि से जुड़े मामलों में रियायत देने जैसे मामलों को शामिल किया जा सकता है। भाजपा आधी आबादी को साधने के लिए भी महिलाओं को  रोजगार, स्वरोजगार के साथ सुरक्षा और सम्मान से जुड़ी घोषणा कर सकती है।

पूर्वांचल और कानपुर-बुंदेलखंड रहेगी सरकार की नजर

पूर्वांचल और कानपुर-बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास के लिए भी खास योजनाओं को संकल्प पत्र में घोषित किया जा सकता है। कानून एवं सुरक्षा से जुड़े मामलों के लिए पुलिस को सुदृढ़ बढ़ाने के लिए नई भर्तियों सहित अन्य कार्यों को भी शामिल किया जा सकता है। वहीं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से जुड़े मुद्दों को भी घोषणा पत्र में महत्व दिया गया है।

Exit mobile version