Site icon Samagra Bharat News website

भाजपा और संघ देश पर थोप रही अपनी विचारधारा: राहुल गांधी

In his address in the program organized at the Science College ground in the capital Raipur on Thursday, Rahul Gandhi told Chief

समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 3 फरवरी। राहुल गांधी ने गुरुवार को राजधानी रायपुर के साईंस कालेज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्‍यमंत्री बघेल से कहा कि बस्‍तर में काफी अलग-अलग चीजें हैं, जो हमे देखने और चखने को मिली। उसे सिर्फ छत्‍तीसगढ़ के लोगों को और देश के लोगों को नहीं बल्कि दुनिया को चखाईए। छत्तीसगढ़ का जादू पूरी दुनिया को दिखाएं। कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर अपनी विचारधारा देश पर लादने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि यह देश एक गुलदस्‍ते के समान है। इसमें अलग-अलग भाषा, संस्‍कृति और विचारधारा शामिल है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा इस गुलदस्‍ते पर आक्रमण कर रही है।

हिंदुस्‍तान के अंदर इन्‍होंने नफरता फैला दी

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्‍तान के अंदर इन्‍होंने नफरता फैला दी है। एक प्रदेश को दूसरे प्रदेश से लड़ा रहे हैं। देश के बाहर जो शक्तियां हैं वो हमारी ओर देखती हैं और कह रही है कि हिंदुस्‍तान कमजोर हो रहा है। रायपुर के साइंस कालेज में प्रदेश सरकार की विभिन्‍न योजनाओं के शुभारंभ के मौके पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करे हुए राहुल गांधी ने एक दिन पहले सदन में लिए अपने भाषण का उल्‍लेख किया।

हिंदुस्‍तान के सामने दो-तीन बहुत बड़ी चुनौतियां

उन्‍होंने कहा कि कल मैंने लोकसभा में एक भाषण दिया और उसमें कहा कि हिंदुस्‍तान के सामने दो-तीन बहुत बड़ी चुनौतियां हैं। एक देश कुछ सौ अरबपतियों का जिसमें धन और तकनीक है, दूसरा देश जिसमें हमारे प्यारे देश वासियों का है, करोड़ो लोगों का, गरीबों का देश है। भाजपा और उनकी विचारधारा हमारे प्‍यारे देश को खतरे की ओर ले जा रहे हैं। वे लोग देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।

छत्‍तीसगढ़ सरकार के कामों की सराहा

छत्‍तीसगढ़ के कामों की सराहना करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में बहुत बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राज्‍य में हमने वादा किया था 2500 किसानों को देंगे, हमने करके दिखाया है। ये पहला कदम है, ये मत सोचिए कि बात यही अटक जाएगी। हमने चुनाव के समय बात की थी कि किसान के साथ हमारे मजदूर भी काम करते हैं अगर किसानों की बात करते हैं तो मजदूरों की भी मदद करनी होगी। राज्‍य के गरीबों के लिए ये बड़ा कदम है, ये आपका धन है आपको वापस दे रहे हैं। आपका धन है ये धन हम आपको वापस कर रहे हैं।

Exit mobile version