Site icon Samagra Bharat News website

लोगों को बजट के फायदे बताएंगे भाजपा सांसद

Finance Minister Nirmala Sitharaman presented the country's general budget on Tuesday. PM Narendra Modi discussed with BJP workers

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3 फरवरी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को देश का आम बजट पेश किया था। पीएम नरेन्द्र मोदी ने अगले दिन भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान इसके फायदे समझाए थे। वहीं, अब भाजपा सांसदों को बजट के बारे में लोगों को बताने की जिम्मेदारी मिली है।

भाजपा ने पार्टी सांसदों को दिया काम

भाजपा ने पार्टी सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को बजट के फायदे समझाने को कहा गया है। 6 और 6 फरवरी को सभी भाजपा सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को बजट के बारे में बताएंगे। दरअसल, बजट को लेकर विपक्षी दल सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। विपक्षी नेता लगातार सरकार पर बजट को लेकर हमला भी कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा नेताओं की तरफ से लोगों को बजट के फायदों के बारे में बताने को कहा गया है।

पीएम मोदी ने गिनाए थे बजट के फायदे

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था कार्यक्रम के तहत बुधवार को बजट के फायदे बताए थे। मोदी ने कहा कि मोदी ने कहा कि अब करीब 9 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचने लगा है। इसमें से करीब 5 करोड़ से ज्यादा पानी के कनेक्शन जल जीवन मिशन के तहत पिछले 2 वर्षों में दिए गए हैं। बजट में घोषणा की गई है कि इस साल करीब 4 करोड़ ग्रामीण घरों को पानी का कनेक्शन दिया जाएगा।

Exit mobile version