Site icon Samagra Bharat News website

सहारनपुर में गरजा हिन्दू स्वाभिमान मंच , हिन्दू स्वाभिमान और ऐतिहासिक वीर योद्धाओं के सम्मान हेतु जागरूक होने का किया आह्वान

Hindu Swabhiman Manch on Thursday called in Saharanpur Nagal to be aware of Hindu self-respect and respect for historical brave warriors.

समग्र समाचार सेवा
सहारनपुर , 3 फरवरी। हिन्दू स्वाभिमान मंच ने गुरुवार को सहारनपुर नागल में हिन्दू स्वाभिमान और ऐतिहासिक वीर योद्धाओं के सम्मान हेतु जागरूक होने का आह्वान किया।
हिन्दू स्वाभिमान मंच का कहना है कि पश्चिमी उत्तर के कई जिलों के नाम विदेशी आक्रांताओं के नाम पर जो कि हमारे गौरवशाली इतिहास पर एक धब्बा है। हास्यापद बात है कि आज भी विदेश आक्रांताओं और हिन्दुओं के विरुद्ध युद्ध करने वालों का महिमा मंडन हो रहा है। हमारा उद्देश्य है कि इन जिलों के नाम बदल कर हमारे देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए तन, मन, धन न्यौछावर करने वाले हमारे वीर योद्धाओं के नाम पर रखे जाये। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की धरती धन्य है जिसने श्री जोगराजसिंह गुर्जर, श्री हरबीरसिंह गुलिया जाट, धूला वाल्मीकि, गजेसिंह जाट गठवाला, तुहीराम राजपूत, मेदा रवा, सरजू पंडित, उमरा त्यागी, दुर्जनपाल अहीर, कुन्दन जाट, धारी गडरिया, भौन्दू सैनी, हुल्ला नाई, भाना जुलाहा, अमनसिंह पुंडीर राजपुत्र, नत्थू पार्डर राजपुत्र,मामचन्द गुर्जर, फलवा कहार, दादी रामप्यारी गुर्जरी,हरदेई जाट, देवीकौर राजपूत, चन्द्रो पंडिताइन, रामदेई त्यागी जैसे वीरों और वीरांगनाओं को जन्म दिया जिन्होंने अत्याचारी तैमूर लंग खदेड़ दिया। हमारा लक्ष्य है कि हमारी वर्तमान और भावी पीढ़ियां हमारे इस गौरवशाली इतिहास की साक्षी बने और इसके लिए हम ये मांग करते हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सभी स्थानों पर भारत माता के इन वीर सपूतों की प्रतिमाएं लगाई जाएं, मेरठ और अलीगढ में निर्माणाधीन विश्वविद्यालयों, छात्रावासों, सभागारों का नामांकरण वीर योद्धाओं के नाम पर किया जाये, विदेशी आक्रांताओं के नाम पर बनी सड़कों के नाम बदले जाएं और शिक्षण संस्थानों में इनकी वीर गाथाएं पढाई जाये। इसके लिए हम जनता के बीच जाकर जागरूकता अभियान चला रहे है और जिलों के नाम परिवर्तन और वीरों की प्रतिमा स्थापना हेतु प्रशासन को ज्ञापन भी दिया जा रहा है।

इस अवसर पर श्री आचार्य अंकुर आर्य, श्री अम्बरीष आर्य, श्री देवांग, श्री विपिन, श्री विकास मलिक(कर्मयोगी) आर्य समाज बधेड़ी नागल (सहारनपुर) के कार्यकर्ताओं के साथ भारी संख्या में हिंदुओं ने उपस्थित होकर हिन्दू जागरण का संकल्प लिया।

Exit mobile version