Site icon Samagra Bharat News website

नामांकन करने जा रहे योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ पर हमला

A youth tried to attack Yogi Sarkar's cabinet minister Siddharthnath Singh, who was going for nomination. This caused a stir. police arrested

समग्र समाचार सेवा
प्रयागराज, 3 फरवरी। नामांकन के लिए जा रहे योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पर एक युवक ने हमले का प्रयास किया। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से ब्लेड और केमिकल बरामद किया गया है। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह बृहस्पतिवार को नामांकन करने के लिए जा रहे थे। इसी बीच एक युवक जो भाजपा का पुराना कार्यकर्ता है उसने मंत्री पर हमले का प्रयास किया।

आरोपी युवक को पुलिस के हवाले किया गया

वह मंत्री तक पहुंच पाता कि लोगों ने उसे दबोच लिया। इससे हड़कंप मच गया। उसे तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया गया। भाजपा पार्षद अखिलेश सिंह ने बताया कि मौके पर वह भी मौजूद थे। आरोपी युवक सिद्धार्थनाथ तक नहीं पहुंच सका था। सिद्धार्थनाथ अपने कार्यालय से नामांकन के लिए निकल चुके हैं।

ब्लेड और केमिकल बरामद

बताया जाता है कि मंत्री मुंडेरा स्थित अपने कार्यालय पर पहुंचे थे। अभी वह सीढ़ी पर चढ़ रहे थे कि एक युवक उनकी तरफ तेजी से लपका। वह हमला कर पाता कि आसपास मौजूद कार्यकर्ताओं ने उसे दबोच लिया। उसके पास से ब्लेड और केमिकल बरामद किया गया है। आरोपी कर्नलगंज कोतवाली इलाके के कटरा का निवासी बताया जा रहा है।

Exit mobile version