Site icon Samagra Bharat News website

योगी ने किया नामांकन, बोले शाह-उत्तर प्रदेश में भाजपा फिर से 300 पार करेगी

Today the Chief Minister of the state Yogi Adityanath has filed his nomination from Gorakhpur seat. Home Minister Amit Shah during nomination

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 4 फरवरी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। आज सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी उनके साथ थे। इस बीच योगी की नामांकन सभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में फिर से नया इतिहास बनने जा रहा है। योगी जी के नामांकन के साथ ही भाजपा उत्तर प्रदेश में 300 के पार फिर से पहुंचेगी।

नामांकन से पहले क्या बोले योगी

योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में नामांकन से पहले कहा कि भाजपा अपने सहयोगी को साथ लेकर उत्तर प्रदेश में अपने वर्चस्व को दिखाएगी। उत्तर प्रदेश में पांच साल में जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का काम किया है। उत्तर प्रदेश और देश के अंदर भाजपा सरकारों के बारे में कोई भी नकारात्मक टिप्पणी नहीं कर सकता। गरीब को मकान मिल जाना, शौचालय मिल जाना, बिना भेदभाव सभी की आस्था का सम्मान और सुरक्षा मिलना एक बड़ी बात थी। इन पांच सालों में भाजपा संगठन और सरकार ने मिलकर ये परिणाम दिया है।

पश्चिमी यूपी के रण में जाटों को साधने में जुटे दिग्गज

पश्चिम के रण में जाटों के ठाठ हैं। आगरा और अलीगढ़ की आठ और मेरठ एवं सहारनपुर मंडल की 18 सीटों पर जाटों का प्रभाव है। चुनाव में ऊंट किस करवट बैठेगा, जाटों का वोट भी तय करता है। दिग्गज जाटों को साधने में जुटे हुए हैं। भगवा खेमा किसान आंदोलन से हुए नुकसान की भरपाई में जुटा है तो दूसरी तरफ सपा-रालोद गठबंधन आंदोलन की नाराजगी को भुनाना चाहता है।

अखिलेश जी आपको तो 2017 में ही ठंडा कर दिया गया: सिद्धार्थ नाथ

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री व भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अखिलेश यादव के कंप्रेसर वाले बयान पर कहा कि अखिलेश जी आपको तो 2017 में ही ठंडा कर दिया गया था और इसके लिए मुख्यमंत्री की जरूरत भी नहीं पड़ी। आपको तो जनता ने ही ठंडा कर दिया। पहले जनता के बीच जाकर गर्म तो हो जाओ। विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव 2022 के बाद भी ठंडे ही रहेंगे।

Exit mobile version