Site icon Samagra Bharat News website

लता मंगेशकर की तबीयत फिर बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती

Bharat Ratna and vocal queen Lata Mangeshkar's health has deteriorated once again on Saturday. He has been put on ventilator again.

समग्र समाचार सेवा

मुबई, 5 फरवरी। भारत रत्न और सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की तबीयत शनिवार को एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्‍हें फिर से वेंटिलेटर पर रखा गया है। लता मंगेशकर बीते 26 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनके तबीयत का हाल जानने के लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी अस्‍पताल पहुंचे हैं। अभी एक हफ्ते पहले ही तबीयत में सुधार के बाद लता मंगेशकर को वेंटिलेटर से हटाया गया था।

डॉक्‍टरों ने बताया था कि लता मंगेशकर की तबीयत में सुधार हुआ है, लेकिन अभी उन्‍हें अस्‍पताल के आईसीयू में ही रखा गया है। लेकिन शनिवार, 5 फरवरी को दोबारा उनकी हालत गंभीर हो गई है। लता मंगेशकर के बारे में यह खबर सामने आने के बाद एक बार फिर उनके फैन्स चिंतित हो गए हैं। दिग्‍गज सिंगर कोरोना संक्रमि‍त हो गई थीं और उन्‍हें निमोनिया भी हुआ था, जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में एडमिट किया गया था।

ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्‍टर प्रतीत समदानी से शनिवार शाम करीब 4 बजे मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘हम लता दीदी को सभी जरूरी ट्रीटमेंट दे रहे हैं। वह ट्रीटमेंट पर रिएक्‍ट भी कर रही हैं। उनका उपचार चल रहा है। वह फिलहाल आईसीयू में हैं।’

Exit mobile version