Site icon Samagra Bharat News website

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया

On Saturday, February 5, the summer capital of Jammu and Kashmir, Srinagar, an encounter broke out between security forces and terrorists

समग्र समाचार सेवा
श्रीनगर, 5 फरवरी। आज पांच फरवरी शनिवार को जम्मू-कश्मीर  की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सुबह-सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि, श्रीनगर के जाकुरा क्षेत्र में सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि, आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली विशेष जानकारी के बाद कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने रात में शहर के जकुरा इलाके में घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू किया। तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोली चलाना शुरू कर दिया। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि, मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक ने कही यह बात

कश्मीर पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल विजय कुमार ने कहा कि, “मारे गए आतंकवादियों में से एक इखलाक हाजम हाल ही में हसनपोरा अनंतनाग में हेड कॉन्स्टेबल अली मोहम्मद की हत्या में शामिल था। दो पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई हैं।”वहीं आईजीपी ने इस मुठभेड़ के बारे में बात करते हुए बताया कि, “आतंकवादी संगठन लश्कर/टीआरएफ के दो आतंकवादियों को श्रीनगर पुलिस ने मार गिराया।

कांस्टेबल के पद पर तैनात गनी की हाल ही में हुई थी हत्या

गौरतलब है कि कुलगाम थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात गनी की 29 जनवरी को हसनपोरा में संदिग्ध आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अनंतनाग के बिजबेहरा के तबला इलाके में उनके घर के पास बंदूकधारियों ने उन पर गोलीबारी की। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, हालांकि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

Exit mobile version