Samagra Bharat News website

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल से भोपाल में की भेंट

समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 6 फरवरी। राज्यपाल सुश्री उइके ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल से भोपाल में भेंट की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने भोपाल प्रवास के दौरान आज मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल से राजभवन मध्य प्रदेश मे भेंट की । इस दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के ज्वलंत विषयों पर चर्चा की गई। दोनों ने अपने-अपने प्रदेश के आदिवासियों के हितों के संबंध में भी चर्चा की और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विचार -विमर्श किया।दोनों राज्यपालों ने एक दूसरे को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Exit mobile version