Site icon Samagra Bharat News website

पाक की साजिश नाकाम, सेना ने मार गिराए तीन घुसपैठिए

In Jammu and Kashmir's Samba sector, three infiltrators have been killed by Border Security Force personnel on the International Border.

समग्र समाचार सेवा
श्रीनगर, 6 फरवरी। जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तीन घुसपैठियों को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मार गिराया है। जवानों ने उनके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ (ड्रग्स) भी बरामद किया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बताया कि सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रात में तीन घुसपैठिए जवानों की नजरों से बचकर इधर आ रहे थे।

जवानों की उन पर नजर पड़ी तो उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन घुसपैठिए नहीं रुके और आगे बढ़ते गए। जिसके बाद जवानों ने उन पर फायरिंग की और तीनों घुसपैठियों को मार गिराया। तलाशी लेने पर उनके पास से 36 किलोग्राम ड्रग्स मिला है। आगे की जांच की जा रही है।

बीएसएफ के उप महानिरीक्षक एस. पी. एस. संधू ने बताया कि जवानों ने तड़के करीब ढाई बजे तस्करों की गतिविधियों को देखा। जिसके बाद गोलीबारी में घुसपैठिए मारे गए। घटनास्थल से 36 पैकेट ड्रग्स बरामद किया गया है, जिनमें हेरोइन होने का संदेह था।

Exit mobile version