Site icon Samagra Bharat News website

 अरुणाचलः हिमस्खलन में फंसे सेना के सात जवान, रेस्क्यू जारी

Seven Indian Army personnel have been trapped after an avalanche hit a high altitude area in Kameng sector of Arunachal Pradesh. official

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7 फरवरी। अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में ऊंचाई पर स्थित इलाके में हिमस्खलन होने से भारतीय सेना के सात जवान फंस गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को कहा कि फंसे हुए लोगों का पता लगाने के लिए तलाश और बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि सैन्यकर्मी एक गश्ती दल में शामिल थे और वे रविवार को आए हिमस्खलन में फंस गए। एक सूत्र ने कहा, “अभी तलाश और बचाव कार्य जारी है। राहत कार्य में सहायता के लिए विशेषज्ञों के दल को हवाई मार्ग से पहुंचाया गया है। इलाके में पिछले कुछ दिन से मौसम खराब है और भारी बर्फबारी हो रही है।”

सर्दियों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गश्त करना मुश्किल

सर्दियों के महीनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गश्त करना मुश्किल हो जाता है। सेना पहले भी ऐसी घटनाओं में अपने सैनिकों को खो चुकी है। मई 2020 में सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के दो जवानों की की मौत हो गई थी।

इस साल हिमस्खलन में नौसेना के पांच जवानों की मौत

पिछले साल अक्टूबर में उत्तराखंड में माउंट त्रिशूल पर हिमस्खलन में नौसेना के पांच जवान फंस गए थे, जहां वे एक अभियान के लिए गए थे। उनके शव बाद में बरामद किए गए। फरवरी 2020 में सरकार ने संसद को बताया कि 2019 में सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन और हिमस्खलन के कारण सेना के छह जवानों की मौत हो गई थी, जबकि अन्य जगहों पर इसी तरह की घटनाओं में 11 अन्य मारे गए थे।

Exit mobile version