Site icon Samagra Bharat News website

 गुम्रीत राम रहीम चुनाव से पहले आएगा पैरोल पर

Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim, who is serving a sentence in the case of karma and murder, will be released from jail on parole.

समग्र समाचार सेवा
रोहतक, 7 फरवरी। ष्कर्म और हत्या के केस में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पैरोल पर जेल से रिहा किया जाएगा। गुरमीत हरियाणा की रोहतक जेल में बंद है। उसे पंजाब में चुनाव से 13 दिन पहले जेल से छोड़ा जा रहा है। पंजाब के 23 जिलों में 300 बड़े डेरे हैं, जिनका सीधा दखल सूबे की राजनीति में है। ये डेरे पंजाब के माझा, मालवा और दोआबा क्षेत्र में अपना वर्चस्व रखते हैं।

डेरा सच्चा सौदा हरियाणा के सिरसा जिले में स्थित

डेरा सच्चा सौदा हरियाणा के सिरसा जिले में स्थित है। इसका पंजाब के मालवा रीजन की करीब 69 सीटों पर प्रभाव है। गुरमीत राम रहीम की रिहाई के मद्देनजर सुनारिया जेल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सिरसा डेरा के प्रमुख राम रहीम का 21 दिन की फर्लो (छुट्टी) का आवेदन हरियाणा जेल विभाग मंजूर कर चुका है। रोहतक के कमिश्नर के दस्तखत के बाद उसे जेल से बाहर लाया जाएगा।

राम रहीम को लेने सिरसा डेरे से निकला काफिला

राम रहीम को पैरोल मिलने की जानकारी सिरसा डेरा को भी मिल गई है। वहां मौजूद श्रद्धालु खुशियां मनाने लगे हैं। वहां से एक काफिला भी राम रहीम को लेने के लिए रोहतक की सुनारिया जेल के लिए रवाना किया गया है। राम रहीम दो साध्वियों के रेप और दो हत्याओं के आरोप में सुनारियां जेल में सजा काट रहा है।

हरियाणा के मंत्री बोले-पैरोल तो कैदी का हक है

हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने दो दिन पहले बयान दिया था कि पैरोल लेना हर कैदी का अधिकार है। इसके बाद राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मिल गई। उसे आज सुबह ही रोहतक के सुनारिया जेल से निकाला है। पैरोल के दौरान एक कड़ी शर्त यह रखी गई कि वह 21 के 21 दिन पुलिस की निगरानी में रहेगा। उसका अधिकांश समय डेरे में ही व्यतीत होगा।

Exit mobile version