Site icon Samagra Bharat News website

महाभारत के ‘भीम’ ने दुनिया को कहा अलविदा

Praveen Kumar Sobti, who played Bhima in BR Chopra's popular show Mahabharata, has passed away. He breathed his last at the age of 74.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8 फरवरी। बी आर चोपड़ा के पॉपुलर शो महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया है। उन्होंने 74 की उम्र में आखिरी सांस ली। प्रवीण के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हाल ही में लता मंगेशकर को खोने के बाद इंडस्ट्री को प्रवीण के निधन से और सदमा लग गया है। बता दें कि प्रवीण ने महाभारत के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया है।

भीम का किरदार रहा काफी चर्चित

दर्शकों में वह आज भी अपने भीम के किरदार से राज कर रहे हैं। प्रवीण पहले एथलीट रह चुके हैं। वह 4 बार एशियन गेम्स मेडलिस्ट रह चुके हैं। उन्हें 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल मिले हैं। वह भारत को 2 बार ओलम्पिक गेम्स में भारत को रिप्रजेंट कर चुके हैं।

अर्जुन अवॉर्ड से भी नवाजा गया

उन्हें अपने शानदार खेल के लिए अर्जुन अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। हालांकि स्पोर्ट्स में अपना करियर बनाने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया की तरफ कदम बढ़ाए और फिर अपनी अदाकारी से सबका दिल जीता। बी आर चोपड़ा द्वारा महाभारत ऑफर करने से पहले प्रवीण ने 30 फिल्मों में काम किया था। लेकिन रियल सक्सेस उन्हें महाभारत शो से ही मिली।

प्रवीण ने कई फिल्मों में भी किया काम

प्रवीण ने वैसे तो अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया, लेकिन अमिताभ बच्चन की कल्ट क्लासिकल फिल्म शहनशाह में प्रवीण के मुख्तार सिंह का किरदार सभी को काफी पसंद आया था. इसके अलावा प्रवीण ने करिश्मा कुदरत का, युद्ध, जबरदस्त, खुदगर्ज, लोहा, मोहब्बत के दुश्मन, इलाका जैसी कई हिट फिल्मों में अपना शानदार परफॉर्मेंस करके दर्शकों का दिल जीता है।

Exit mobile version