Site icon Samagra Bharat News website

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने एटहेनाहेल्थ ग्रुप, इंक के अधिग्रहण को मंजूरी दी

The Competition Commission of India (CCI) has approved the acquisition of Athenahealth Group, Inc., whose funds are managed and consulted

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8 फरवरी। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एटहेनाहेल्थ ग्रुप, इंक के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है, जिसकी निधियों का प्रबंधन और परामर्श एच-एंड-एफ, बायन व जीआईसीएसआई द्वारा होता है। प्रस्तावित संयोजन में एटहेनाहेल्थ ग्रुप, इंक का प्रस्तावित अधिग्रहण शामिल है। यह लक्षित कंपनी है।

मुख्य उद्देश्य पूंजी पर लाभ लेना

अधिग्रहणकर्ता समानान्तर का विशेष उद्देश्य सम्बंधी संस्था के रूप में स्थापित किए गए हैं। उनका बुनियादी व्यापार निवेश है, जिसका लक्ष्य है पूंजी निवेश से लाभ अर्जित करना है। लक्षित कंपनी का मुख्यालय अमेरिका के मैसेचूजेस्ट्स में स्थित है। यह क्लाउड आधारित कंपनी है, जो चिकित्सा दस्तावेज, आय का हिसाब-किताब, मरीजों की तीमारदारी, मरीजों की देखभाल के लिये समन्वय स्थापित करने, लोगों को स्वास्थ्य सुविधायें प्रदान करने तथा इलाज सम्बंधी मोबाइल एप्लीकेशंस की व्यवस्था करने का काम करती है।

स्वास्थ्य क्षेत्र सम्बंधी सेवाएं देना काम

ये सभी उत्पाद और सेवायें स्वास्थ्य क्षेत्र के उद्योगों के लिये तैयार की गई हैं, खासतौर से जो उपचार-निदान, अस्पतालों, स्वास्थ्य प्रणालियों और स्वास्थ्य योजनाओं के क्षेत्र में काम करते हैं। लक्षित कंपनी की एक्सेस हेल्थकेयर सर्विसेस प्रा. लि. (एक्सेस) में छोटी हिस्सेदारी है। यह कंपनी भारत में स्थित उपभोक्ताओं को स्वास्थ्य क्षेत्र सम्बंधी आय-प्रबंधन की सेवायें प्रदान करती है।

Exit mobile version