Site icon Samagra Bharat News website

सपा देगी 10 रुपये में थाली, 300 यूनिट फ्री बिजली

Samajwadi Party released its manifesto ahead of the first phase of UP Assembly elections. party president akhilesh yadav

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 8 फरवरी। समाजवादी पार्टी ने यूपी असेंबली के पहले चरण के चुनाव से पहले अपना मैनिफेस्टो जारी किया. पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं के साथ लखनऊ में इसे जारी किया।  अखिलेश यादव ने कहा, ‘सत्य वचन, अटूट वादा के साथ हम जनता के बीच जा रहे हैं। सपा ने जितने भी वादे किए हैं, सरकार बनने पर पूरा ज़रूर किया है। मैं आज यूपी के किसानों और जनता के सामने वचन पत्र रख रहा हूं।

किसानों की फसलों की एमएसपी तय की जाएगी

किसानों को ध्यान में रखते हुए अखिलेश ने कहा, ‘सभी किसानों की फसलों की एमएसपी तय की जाएगी। गन्ना किसानों का भुगतान 15 दिनों में किया जाएगा। सभी किसानों को 4 साल में कर्जमुक्त किया जाएगा। 2 बोरी डीएपी और 5 बोरी यूरिया किसानों को मुफ़्त दी जाएगी। किसानों को सिंचाई की बिजली मुफ़्त दी जाएगी। जो किसान पिछले साल हुए आंदोलन में मारे गए हैं, उनकी याद में किसान स्मारक बनाया जाएगा।

बीपीएल परिवारों को प्रतिवर्ष 2 सिलेंडर मुफ़्त

उन्होंने कहा, सभी बीपीएल परिवारों को प्रतिवर्ष 2 सिलेंडर मुफ़्त दिया जाएगा। लड़कियों की शिक्षा को केजी से पीजी तक फ़्री किया जाएगा। कन्या विद्या धन दिया जाएगा और इंटर पास करने पर बेटियों को 36,000 रूपये एकमुश्त देंगे। समाजवादी कैंटीन और किराना स्टोर स्थापित किए जाएंगे। जरूरतमंद लोगों को 10 रूपये में समाजवादी थाली दी जाएगी और किराना स्टोर से कम रेट पर राशन दिया जाएगा।

सीसीटीवी से लैस होगा उत्तर प्रदेश

यूपी में क़ानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, ‘सभी गांवों और कस्बों में एक साल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रदेश में डायल 112 को और सशक्त किया जाएगा। सभी थानों और तहसीलों को भ्रष्टाचार मुक्त किया जाएगा। महिलाओं के खिलाफ अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।’

फिर दौहराया लैपटॉप का वादा

शिक्षा पर अखिलेश यादव ने वादा किया, ‘हम हर ज़िले में मॉडल स्कूल बनाएंगे। 12वीं पास सभी छात्रों को फ्री में लैपटॉप दिए जाएंगे। इसके साथ ही सभी ग़रीबों को उच्च कोटि की स्वास्थ्य सुविधा और सभी परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ़्त दी जाएगी। राज्य में 24 घंटे बिजली सप्लाई का इंतजाम किया जाएगा। शहरों में फ्री वाई फाई जोन स्थापित किया जाएगा और यूपी में पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाएगा।

Exit mobile version