Site icon Samagra Bharat News website

उप्र में कांग्रेस का वादा, 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ, बिजली बिल होगा हाफ

Issuing letters. After BJP's 'Lok Kalyan Sankalp Patra' and SP's 'Samajwadi Vachan Patra', Congress has also released its manifesto

समग्र समाचार सेवा

लखनऊ, 9 फरवरी। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टियां अपने घोषणा पत्र जारी कर रही हैं। भाजपा के ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ और सपा के ‘समाजवादी वचन पत्र’ के बाद कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र ‘उन्नति विधान’ जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र में यह वादा किया गया है कि, कांग्रेस के सत्‍ता में आने के 10 दिनों के अंदर किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा। इस मौके पर उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्‍लू ने कहा कि, हमें पूरा भरोसा है कि कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने जा रही है। सबसे पहले हमने महिलाओं के लिए प्रतिज्ञा जारी की, फिर युवाओं के लिए प्रतिज्ञा जारी की। आज हम समस्त प्रदेश के लिए आपके सामने नई प्रतिज्ञाएं सामने लाए हैं।

बिजली का बिल किया जाएगा आधा

‘उन्नति विधान’ का ऐलान करते हुए प्रियंका गांधी ने कहाकि, 10 दिन के भीतर यूपी के किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जाएगा। 2500 रुपए कुंतल धान-गेहूं की खरीद होगी। और गन्ना मूल्य 400 रुपए कुंतल किया जाएगा। साथ ही बिजली का बिल हाफ किया जाएगा, और बकाया भी माफ किया जाएगा।

10 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त

प्रियंका गांधी ने कहाकि, यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो जिन परिवारों पर कोरोना से आर्थिक मार पड़ी है उन्हें 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। 12 लाख खाली पदों को भरा जाएगा और 8 लाख नए पद बनाएंगे। 40 फीसदी महिलाओं को मिलेंगे। 10 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त होगा।

किसान छुट्टा पशु से बहुत परेशान

प्रियंका गांधी ने कहाकि, किसान छुट्टा पशु से बहुत परेशान हैं। छत्तीसगढ़ मॉडल पर इसका समाधान किया जाएगा। जिन किसानों को नुकसान हुआ है उन्हें 3 हजार रुपए दिया जाएगा। ‘गोधन न्याय योजना’ शुरू की जाएगी और 2 रुपए किलो गोबर खरीद की जाएगी। छत्तीसगढ़ में यह योजना चल रही है।

छोटे कारोबारियों को 1 फीसदी ब्याज पर कर्ज

प्रियंका गांधी ने कहा कि, कांग्रेस की सरकार बनी तो छोटे कारोबारियों को 1 फीसदी ब्याज पर कर्ज मिलेगा। श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए प्रस्ताव दिया गया है कि आउटसोर्सिंग की जाएगी। संविदा और सफाई कर्मियों को नियमित किया जाएगा।

चौकीदारों का प्रतिमाह 5 हजार रुपए वेतन

प्रियंका गांधी ने कहा कि, झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को वहां की जमीन का मालिकाना अधिकार दिया जाएगा। लोगों को सस्ते आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। चौकीदारों का वेतन प्रतिमाह 5 हजार रुपए किया जाएगा। दो पहिया वाहन चालकों को प्रतिमाह एक लीटर पेट्रोल, किसानों को सभी फसलों पर एमएसपी, जानिए और क्या है सपा के घोषणा पत्र में

शिक्षा मित्रों को लुभाने की कोशिश

प्रियंका गांधी ने कहा कि, शिक्षा मित्रों को नियमित किया जाएगा। संस्कृत और ऊर्दू शिक्षकों के खाली पद भरे जाएंगे। एससी और एसटी स्टू़ेंट्स को केजी से पीजी तक की शिक्षा मुफ्त दी जाएगी। महिला पुलिसकर्मियों को गृह जिला में पोस्टिंग दी जाएगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को खत्म किया जाएगा।

कांग्रेस घोषणा पत्र के 10 अहम बिंदु

  1. किसानों का कर्ज माफ होगा
  2. 2रुपए किलो गोबर खरीदेंगे
  3. गोधन न्याय योजना लागू करेंगे
  4. छोटे व्यापारियों को मजबूत करेंगे
  5. 10लाख रुपए तक मुफ्त इलाज।
  6. महिलाओं को नौकरी में40 फीसद आरक्षण
  7. 12लाख सरकारी पद भरे जाएंगे।
  8. छोटे व्यापारियों को एक फीसद पर ब्याज लोन
  9. सबका बिजली बिल आधा होगा।
  10. जान गंवाने वाले कोविड योद्धाओं को50 लाख रुपए।
Exit mobile version