Site icon Samagra Bharat News website

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना

Governor Anusuiya Uikey today had darshan of Mahakal Baba at Mahakaleshwar temple in Ujjain and offered Abhishek and worship.

 समग्र समाचार सेवा

उज्जैन, 9 फरवरी। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल बाबा के दर्शन किए और अभिषेक एवं पूजा अर्चना की। अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता की खुशहाली और छत्तीसगढ़ की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। उन्होंने विश्वव्यापी कोरोना महामारी से भी मुक्ति के लिए प्रार्थना की। महाकाल प्रबंध समिति की ओर से राज्यपाल को मंदिर की प्रतिकृति और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य के आशीर्वाद समारोह में हुईं शामिल

अनुसुईया उइके मंगलवार को दुर्ग जिले के विकासखंड मुख्यालय पाटन पहुंचीं। राज्यपाल यहां आयोजित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल के आशीर्वाद समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने नवदम्पत्ति को आशीष देकर उनके खुशहाल एवं मंगलमय जीवन की कामना की। समारोह में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल भी उपस्थित थीं।

Exit mobile version