Site icon Samagra Bharat News website

केरल में पहाड़ी पर फंसा युवक, सेना मदद के लिए पहुंचा

समग्र समाचार सेवा

पलक्कड, 9 फरवरी। केरल के शहर के मलमपुझा इलाके में एक युवक पहाड़ी पर चट्टानों के बीच सोमवार से फंसा हुआ है। बचावकर्मी उस तक भोजन या पानी उपलब्ध कराने के लिए नहीं पहुंच पा रहे हैं। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बाबू नामक इस युवक को बचाने के लिए सेना की मदद मांगी है।

युवक के पास पहुंचने का किया जा रहा प्रयास

मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, सेना के दक्षिणी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल अरुण ने सूचित किया है कि एक विशेष टीम जल्द ही बेंगलुरु से रवाना होगी। पर्वतारोहण और बचाव अभियान में विशेषज्ञ यह टीम सड़क मार्ग से यहां पहुंचेगी क्योंकि रात में हेलीकॉप्टर से इस इलाके में नहीं आया जा सकता। रिपोर्ट के मुताबिक, तटरक्षक बल के प्रयास विफल होने के बाद एनडीआरएफ की टीम उस युवक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

ठंड के चलते अभियान में आ रही परेशानी

एक बचावकर्मी ने बताया, यहां दिन में तेज गर्मी होती है तो रात तक हवा बेहद ठंडी हो जाती है। इलाके में जंगली जानवरों का भी खतरा बना रहता है, जिससे बचाव प्रयासों में मुश्किलें आ सकती हैं। युवक चेराड़ पहाड़ी की चोटी तक पहुंच गया था लेकिन फिसलने से पहाड़ के मुहाने पर चट्टानों के बीच फंस गया।

Exit mobile version