Site icon Samagra Bharat News website

सहारनपुर में बोले मोदी, उप्र को दंगा मुक्त रखने वाले को दें वोट

Prime Minister Narendra Modi, who reached Saharanpur, attacked the opposition fiercely. PM Modi said that familyism used to run in

समग्र समाचार सेवा

सहारनपुर, 10 फरवरी। सहारनपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों में परिवारवाद चलता था लेकिन, भाजपा की सरकार में विकास के साथ-साथ परिवारवाद भी खत्म हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार में कानून व्यवस्था ठीक हुई है। इसलिए एक बार फिर से योगी जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनता से वोट देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यूपी को दंगा मुक्त रखने वाले को वोट दें।

प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से पूछा ये सवाल

पीएम मोदी ने सहारनपुर की जनता से पूछा कि आम आदमी को सुरक्षा मिलनी चाहिए की नहीं। वहीं पीएम मोदी ने जनता का उत्साह देखकर कहा मैं आपका प्यार ब्याज सहित लौटाऊंगा। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले सहारनपुर जिले की कोई सूझबूझ लेने वाला नहीं था। लेकिन भाजपा की सरकार बनने पर यहां का विकास हुआ है।

किसानों के लिए हमेशा करते रहेंगे काम

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के लिए घर बनाने की योजना चलाती है। उन्होंने कहा किसानों को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ परिवारवाद का भला चाहते है। प्रधानमंत्री ने कहा हमने किसानों के खाते में सीधे पैसे भेजे हैं। मोदी ने कहा भाजपा अपने संकल्पों को पूरा करके दिखाती है। कहा यूपी में सिर्फ कानून व्यवस्था का राज होना चाहिए।

सपा-रालोद पर बोला हमला

पीएम मोदी ने कहा इनका इरादा आप जरूर समझिए। योगी जी की सरकार ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की, उन्हें जेल भेजा। इसलिए इनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा हुआ है। ये लोग यूपी के लोगों से बदला लेना चाहते हैं। लेकिन मैं ये देखकर हैरान हूं, जो लोग उस समय दंगाइयों को कोस रहे थे वो इस चुनाव में दंगाइयों के साथ गले मिल रहे हैं, उनके साथ खड़े हो गए हैं।

सहारनपुर में जो हुआवो खौफनाक था

पीएम मोदी ने कहा मुजफ्फरनगर में जो हुआ, वो तो कलंक था ही, लेकिन यहां सहारनपुर में जो कुछ हुआ था, वो भी खौफनाक था। राजनीतिक संरक्षण में कैसे लोगों को निशाना बनाया जाता है, सहारनपुर का दंगा इसका प्रमाण है। ऐसी ही करतूतों के कारण 2017 में आप लोगों ने दंगा-वादियों को सबक सिखाया।

 

वहीं मोदी की तारीफ में मुस्लिम बहनों के बयान को देखकर इन ठेकेदारों को लगा कि इन बेटियों को रोकना होगा। इसलिए मुस्लिम बहन-बेटियों का, उनका हक रोकने के लिए, उनकी आकांक्षाओं को रोकने के लिए नए-नए तरीके खोजे जा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग मुस्लिम बहनों को बरगला रहे हैं ताकि मुस्लिम बेटियों का जीवन हमेशा पीछे ही रहे।

कोरोड़ों लोगों को मिल रहा मुफ्त में राशन

पीएम मोदी ने कहा कि आज करोड़ों यूपी वासियों को मुफ्त राशन का डबल बेनिफिट मिल रहा है। इसमें बड़ी संख्या में हमारे दलित भाई-बहन, पिछड़ा वर्ग के साथी भी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों के बहकावे में आपको नहीं आना है। इन लोगों को जब आपने मौका दिया, तब इन्होंने क्या किया ये कभी मत भूलना। इन लोगों ने शहरों को 22 घंटे और गांवों को 20 घंटे बिजली देने की बात कही थी, ऐसे वादे किए थे। लेकिन पूरे नहीं कर पाए।

एसपीजी ने संभाली सुरक्षा की कमान

पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही एसपीजी ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है। एसपीजी के अधिकारियों ने हेलीपैड से लेकर मंच तक जायजा लिया। उन सभी रास्तों को चेक किया गया। जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से उतरकर मंच पर जाएंगे।

Exit mobile version