Site icon Samagra Bharat News website

राजनीति के रिंग में उतरे रेसलर खली, भाजपा में शामिल

In the midst of the ongoing assembly elections in five states, the Great Khali, the wrestler who raised India's pride in WWE, today joined

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 10 फरवरी। पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच डब्ल्यूडब्ल्यूई में भारत का मान बढ़ाने वाले रेसरल द ग्रेट खली ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में भगवा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

आपको बता दें कि खली हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी हैं। उन्होंने बीते साल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी। खली के राजनीति में आने की संभावना बीते कई महीनों से चल रही थी। हालांकिपार्टी को लेकर स्थिति साफ नहीं थी।

खली ने इससे पहले केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी से मुलाकात की थी। इसके बाद खली के बीजेपी में शामिल होने की संभावना बढ़ गई थी। आज वह औपचारिक रूप से भगवा पार्टी के हो गए।

Exit mobile version