Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली-कोलकाता समेत कई शहरों में एयरटेल की सेवाएं ठप

Airtel's network is down in many cities of the country like Delhi, Jaipur, Kolkata. Users are constantly complaining about the shutdown of

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 11 फरवरी। एयरटेल का नेटवर्क दिल्ली, जयपुर, कोलकाता जैसे देश के कई शहरों में डाउन है। एयरटेल के नेटवर्क के ठप होने की शिकायत यूजर्स लगातार सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। यह ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि उन्हें मोबाइल इंटरनेट और कॉलिंग में दिक्कत आ रही है।

कई यूजर्स ने ब्रॉडबैंड के साथ भी समस्या की शिकायत

कई यूजर्स ने ब्रॉडबैंड के साथ भी समस्या की शिकायत की है। यूजर्स का दावा है कि एयरटेल थैंक्स एप भी काम नहीं कर रहा है। खबरों के मुताबिक एयरटेल का नेटवर्क दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद, अहमदाबाद, जयपुर और कोलकाता जैसे शहरों में डाउन है।

कंपनी ने माना नेटवर्क में आई दिक्कत

एयरटेल ने ट्वीट करके कहा है कि उसे आउटेज की जानकारी मिली है। कंपनी ने कहा है, ‘हमारी इंटरनेट सेवाओं में कुछ देर के लिए व्यवधान आया और इससे आपको हुई असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है। अब सब कुछ सामान्य हो गया है, क्योंकि हमारी टीमें हमारे ग्राहकों को एक शानदार अनुभव देने के लिए लगातार काम करती हैं।’

जियो का नेटवर्क भी मुंबई सर्किल में डाउन हुआ था

पिछले सप्ताह जियो का नेटवर्क भी मुंबई सर्किल में डाउन हुआ था। रिलायंस जियो की सर्विस एक बार फिर से मुंबई में ठप पड़ गई है। मुंबई सर्किल कई इलाकों के यूजर्स ना कॉल कर पा रहे थे और ना ही इंटरनेट इस्तेमाल कर पा रहे थे। पिछले चार महीने में यह दूसरा मौका था जब मुंबई में जियो की सेवाएं ठप पड़ी थीं। कई यूजर्स ने जियो फाइबर के साथ भी दिक्कत आने की शिकायत की थी। रिपोर्ट के मुताबिक जियो ने मुंबई सर्किल में अपने नेटवर्क को बंद कर दिया था।

Exit mobile version