Site icon Samagra Bharat News website

तालिबान ने यूएन के दो पत्रकारों को हिरासत में लिया

The National Security Directorate, the security and intelligence agency of the Taliban administration, told news agency Reuters about

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 11 फरवरी। यूनाइटेड नेशंस के लिए काम करने वाले दो पत्रकार और उनके साथ काम कर रहे अन्य अफगान नागरिकों को काबुल में हिरासत में लिया गया है। यह जानकारी यूनाइटेड नेशंस रिफ्यूजी एजेंसी ने दी है। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि कुल कितने लोगों को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि यूएन एजेंसियां दुनिया भर में अपने काम की रिपोर्ट करने के लिए पत्रकारों को नियुक्त करती हैं। वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक काबुल में तालिबान की खुफिया इकाई के एक सदस्य ने बताया है कि पश्चिमी खुफिया एजेंसियों के लिए काम करने के आरोप में काबुल में कई विदेशी नागरिकों‘ को गिरफ्तार किया गया था।

तालिबान प्रशासन की सुरक्षा और खुफिया एजेंसीराष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय ने घटना को लेकर न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से कहा कि इस मामले की कोई जानकारी नहीं है कि वे कब और कहां गायब हो गए। हम जानकारी जुटा रहे हैं।

यूनाइटेड नेशंस रिफ्यूजी एजेंसी ने बताया है कि हम दूसरों के साथ समन्वय कर स्थिति को सुलझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालात को देखते हुए हम कभी और कमेंट नहीं कर रहे।

Exit mobile version