Site icon Samagra Bharat News website

मुख्तार अंसारी और ओपी राजभर की सीट पर बीजेपी ने खेला बड़ा दांव

Ramesh Jaiswal will be the BJP candidate from Mughalsarai assembly seat. Kailash Kharwar will be in the electoral fray from Chakia

समग्र समाचार सेवा

लखनऊ, 12 फरवरी। उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी भी सत्ता में दोबारा वापसी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी क्रम में शनिवार को बीजेपी ने 9 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें से सिर्फ एक महिला को टिकट मिला है। बीजेपी ने चकिया विधानसभा सीट से कैलाश खरवार को चुनावी मैदान में उतारा है।

मुबारकपुर विधानसभा सीट से अरविंद जायसवाल उम्मीदवार

बीजेपी ने मुबारकपुर विधानसभा सीट से अरविंद जायसवाल को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं मोहम्मदाबाद गोहान विधानसभा सीट से पूनम सरोज को प्रत्याशी बनाया है। मऊ विधानसभा सीट से अशोक सिंह को टिकट मिला है तो वहीं मछलीशहर सीट से मिहिलाल गौतम को प्रत्याशी बनाया गया है। जफराबाद विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर कालीचरण राजभर चुनाव लड़ेंगे।

ओबरा सीट से संजीव गोंड बीजेपी उम्मीदवार

मुगलसराय विधानसभा सीट से रमेश जायसवाल बीजेपी के प्रत्याशी होंगे। चकिया विधानसभा सीट से कैलाश खरवार चुनावी मैदान में होंगे। घोरावल विधानसभा सीट से अनिल मौर्य बीजेपी के उम्मीदवार होंगे। ओबरा विधानसभा सीट से संजीव गोंड बीजेपी उम्मीदवार होंगे।

14 फरवरी को होगा दूसरे चरण का मतदान

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर कुल सात चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को सम्पन्न हो चुका है। वहीं, दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होना है, तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी, चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, 5वें चरण का मतदान 27 फ़रवरी, छठे चरण का मतदान 3 मार्च और 7वें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

Exit mobile version