Site icon Samagra Bharat News website

 सिंगापुर में करतब दिखाएगा भारतीय वायुसेना का तेजस विमान

A 44-member contingent of the Indian Air Force to participate in the "Singapore Air Show-2022" at Singapore's Changi Internationa

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 12 फरवरी। भारतीय वायुसेना का 44 सदस्यीय दल ‘सिंगापुर एयर शो-2022’ में भाग लेने के लिए शनिवार को सिंगापुर के चांगी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार, एयर शो 15 से 18 फरवरी 2022 तक आयोजित किया जाएगा। सिंगापुर एयर शो एक द्विवार्षिक कार्यक्रम है जो ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

अपनी ताकत का मनवाएंगे लोहा

मंत्रालय ने आगे कहा कि भारतीय वायुसेना स्वदेशी तेजस एमके-आई एसी  को दुनिया भर के प्रतिभागियों के साथ पेश करेगी। तेजस विमान अपने लो-लेवल के एरोबेटिक्स के प्रदर्शन के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा, जो इसकी बेहतर संचालन विशेषताओं और गतिशीलता को प्रदर्शित करेगा।

मंत्रालय ने और क्या कहा

मंत्रालय के अनुसार, एयर शो में भारतीय वायु सेना की भागीदारी भारत को तेजस विमान का प्रदर्शन करने और आरएसएएफ (रॉयल सिंगापुर वायु सेना) और अन्य भाग लेने वाले दल के समकक्षों के साथ बातचीत करने का अवसर प्रदान करती है। मंत्रालय ने कहा कि इससे पहले, भारतीय वायु सेना ने मलेशिया में एलआईएमए 2019 और दुबई एयर शो-2021 जैसे इसी तरह के एयर शो में भाग लिया था, ताकि स्वदेशी विमान और एरोबैटिक टीमों का प्रदर्शन किया जा सके।

Exit mobile version