Site icon Samagra Bharat News website

 5 से 15 साल के बच्चों को कब से लगेगा कोरोना टीका

Union Health Minister Mansukh Mandaviya said on Saturday that the Central Government should at the earliest, after getting

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 12 फरवरी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार विशेषज्ञों से सिफारिश मिलने पर जल्द से जल्द पांच से 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान शुरू करेगी। मंडाविया ने कहा कि विशेषज्ञों के समूह ने अभी तक इस आयु वर्ग के टीकाकरण पर कोई सिफारिश नहीं दी है।

गुजरात के गांधीनगर में दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया गुजरात के गांधीनगर में भाजपा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने यहां आए थे। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कब और किस आयु वर्ग को टीके की खुराक देनी है, इसका फैसला वैज्ञानिकों के समूह की सिफारिश के आधार पर लिया जाता है। हमने एक सप्ताह के भीतर एहतियाती समूह के लिए उसकी सिफारिश को लागू किया था। पांच से 15 वर्ष आयु वर्ग के लिए भी उसकी सिफारिश मिलने पर उसे निश्चित रूप से लागू करेंगे।

पिछले महीने शुरू हो चुका अभियान

देश में 15-18 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान पिछले महीने शुरू हुआ था। पिछले साल जुलाई-अगस्त में सीरो सर्वेक्षण से पता चला कि 67 प्रतिशत बच्चों में भी एंटीबॉडीज बनीं और बच्चों में बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं दिए।

75 फीसदी बच्चों ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ले ली

मंडाविया ने कहा कि 15-18 वर्ष आयु वर्ग के 75 फीसदी बच्चों ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ले ली है और 96 फीसदी वयस्कों को पहली खुराक तथा 77 फीसदी को दोनों खुराक मिल चुकी हैं। पिछले साल 16 जनवरी तक भारत ने स्वदेश निर्मित टीके का विकास किया। तीसरी लहर के आने तक हम टीकाकरण के मामले में दुनिया से आगे निकल गए। हम तीसरी लहर में बच गए, क्योंकि भारत ने 96 प्रतिशत आबादी को पहली खुराक दे दी थी।

Exit mobile version