Site icon Samagra Bharat News website

मोदी को दिल्ली की सत्ता से कर देंगे बेदखलः केसीआर

Telangana Chief Minister K Chandrasekhar Rao has again targeted Prime Minister Narendra Modi on the issue of development.

समग्र समाचार सेवा

हैदराबाद, 12 फरवरी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने विकास के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर निशाना साधा है। राव ने कहा कि अगर एनडीए सरकार राज्य के विकास के लिए समर्थन देने में विफल रहती है, तो पीएम मोदी को सत्ता से बेदखल कर दिया जाएगा। जनगांव जिले के यशवंतपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए केसीआर ने कहा कि अगर जरूरी हुआ तो वह “दिल्ली किले” को तोड़ने के लिए राष्ट्रीय राजनीति में भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, “आप हमें नेशनल प्रोजेक्ट नहीं देते हैं, आप हमें मेडिकल कॉलेज नहीं देते हैं। अगर आप हमारा समर्थन नहीं करते हैं, तो कोई बात नहीं। हम आपको सत्ता से दूर भगाएंगे और एक ऐसी सरकार लाएंगे जो हमारी मदद करेगी।”

केंद्र के बिजली सुधार राज्य में नहीं होंगे लागू

सीएम राव ने कहा कि राज्य सरकार तेलंगाना में एनडीए सरकार की ओर से प्रस्तावित बिजली सुधारों को लागू नहीं करेगी। उन्होंने कहा, “अगर आवश्यक हो, अगर राष्ट्रीय राजनीति में प्रभावशाली भूमिका निभाने की आवश्यकता है, तो निश्चित रूप से हमें अपने राष्ट्र के लिए लड़ना चाहिए। यदि आप (लोग) मुझे आशीर्वाद दें तो मैं दिल्ली का किला तोड़ने के लिए तैयार हूं। सावधान रहें नरेंद्र मोदी।”

किसानों के साथ सरकार कर रही धोखा

पीएम मोदी के किसानों की आय दोगुनी करने के नारे का मजाक उड़ाते हुए केसीआर ने कहा कि ईंधन और उर्वरक की बढ़ती कीमतों से किसानों का खर्च दोगुना हो गया है। सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें मीडिया के माध्यम से पता चला कि कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जंगांव में टीआरएस कैडर पर हमला किया। राव ने भगवा पार्टी को चेतावनी दी कि अगर कोई उनकी पार्टी के लोगों को छूएगा, तो उन्हें नष्ट कर दिया जाएगा।

“दलित बंधु” योजना को लागू होगी

राव ने कहा कि उनकी सरकार “दलित बंधु” योजना को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत प्रत्येक लाभार्थी को अपनी पसंद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 10 लाख रुपए दिए जाएंगे। केसीआर ने कहा कि इस साल 40,000 दलितों को योजना के तहत धन दिया जाएगा और हर साल दो से तीन लाख लाभार्थियों को “दलित बंधु” की पेशकश की जाएगी।

Exit mobile version