Site icon Samagra Bharat News website

भारत में उखड़ी कोरोना की सांस, 50 हजार से नीचे आया 

In India, the breath of corona infection is starting to outgrow. There is a steady decline in the cases of corona now. Due to the arrival of

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 13 फरवरी। भारत में कोरोना संक्रमण की सांसें उखड़ने लगी हैं। कोरोना के मामलों में अब लगातार गिरावट देखी जा रही है। देश में तीसरी लहर के आने से बिगड़ी स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार होने लगा है। आंकड़ों के मुताबिक, आज देशभर से संक्रमण के 44,877 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब 4,26,31,421 हो गई है।

24 घंटों में 684 मरीजों की मौत

जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान 684 मरीजों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 5,08,665 पर पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीज घटकर 5.37 लाख हो गए हैं।

 देश भर में संक्रमण से 1,17,591 लोग ठीक हुए

मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश भर में संक्रमण से 1,17,591 लोग ठीक भी हुए, जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 4,15,85,711 हो गई है। वहीं एक्टव केस की संख्या फिलहाल 5,37,045 है, जो कुल मामलों का 1.26 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.17 प्रतिशत है।

विकली पॉजिटिविटी रेट 4.46 प्रतिशत

जबकि विकली पॉजिटिविटी रेट 4.46 प्रतिशत है। देश में रिकवरी रेट अब 97.55 प्रतिशत हो गया है। इस बीच, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि देश में शनिवार को कोरोना वायरस के लिए 14,15,279 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद देश में सैंपल टेस्टिंग का आंकड़ा अब 75.07 हो गया है।

Exit mobile version