Site icon Samagra Bharat News website

कांग्रेस को पंजाब में बड़ा झटका: पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने छोड़ी पार्टी

Congress is facing one big setback after another. Now senior party leader and former law minister Ashwini Kumar has resigned from the party.

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 15 फरवरी। कांग्रेस को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। अब पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है। इसमें अश्चिवी कुमार ने लिखा है कि, वह पार्टी से बाहर रहकर राष्ट्रीय मुद्दों पर बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने पार्टी को धन्यवाद भी कहा है।

राष्ट्रीय मुद्दों को उठाने की बात कही

अश्विनी कुमार ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि, ‘इस मामले पर विचार करने के बाद मैंने यह निष्कर्ष निकाला है कि वर्तमान परिस्थितियों और अपनी गरिमा के अनुरूप मैं पार्टी के दायरे से बाहर रहकर राष्ट्रीय मुद्दों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकता हूं।’ उन्होंने आगे कहा कि 46 साल पार्टी से जुड़े रहने के बाद वह इस उम्मीद से पार्टी छोड़ रहे हैं कि स्वतंत्रता संग्राम द्वारा परिकल्पित लोकतंत्र के वादे को पूरा करने में वह सक्रिय रूप से आगे बढ़ते रहेंगे।

अश्चिनी कुमार पंजाब से राज्यसभा थे सांसद

अश्चिनी कुमार पंजाब से राज्यसभा सांसद थे। ऐसे में 2022 विधानसभा चुनाव से पहले उनका इस्तीफा देना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। यह इसलिए भी चौंकाने वाला है, क्योंकि अश्चिनी कुमार सोनिया गांधी के वफादार माने जाते थे। जी-23 नेताओं के समय में भी उन्होंने सोनिया गांधी का बचाव किया था।

Exit mobile version