Site icon Samagra Bharat News website

धामी का दावा, उत्तराखंड में भाजपा जाएगी 60 के पार

समग्र समाचार सेवा

देहरादून, 15 फरवरी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के तहत आज सभी 70 सीटों पर एक साथ मतदान हो चुका। राज्य में कुल 82 लाख मतदाता हैं जो आज 632 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला कर उनकी किस्मत को ईवीएम में कैद कर चुके हैं। मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने इस बार 60 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया।

बड़े नेताओं ने किया मतदान

कई बड़े-बड़े नेताओं ने सुबह-सुबह मतदान किया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  भी शामिल हैं। मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने इस बार 60 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया।

हमारी सभी योजनाओं ने उत्तराखंड के लोगों को सुरक्षा दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, हमारी सभी योजनाओं ने उत्तराखंड के लोगों को सुरक्षा दी है। उन्होंने कहा, जनता अच्छी तरह से जानती है कि राज्य का विकास कौन अच्छी तरह से कर सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि उत्तराखंड की जनता इस बार बीजेपी को 60 से ज्यादा सीटें जिताएगी।

हरीश रावत ने भाजपा पर लगाया पैसे बांटने का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तराखंड में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता हरीश रावत ने कहा, उत्तराखंड की जनता जानती है कि हम उनकी पूंजी हैं। उन्होंने राज्य में कांग्रेस को बहुमत मिलने का दावा किया। हालांकि, उन्होंने कहा- चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, यह तो पार्टी ही तय करेगी। इसके साथ ही हरीश रावत ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने राज्य में मतदाताओं के बीच शराब और पैसे बांटे हैं और हमने इसकी शिकायत चुनाव आयोग को कर दी है।

Exit mobile version