Site icon Samagra Bharat News website

हिजाब विवाद पर वकील की दलीलः चुनावों में हो रहा सियासी इस्तेमाल, 28 फरवरी तक रोक दें सुनवाई

Hearing on hijab controversy is going on in Karnataka. The counsel for the petitioners told the court during the hearing that the

समग्र समाचार सेवा

बेंगलुरु, 15 फरवरी। कर्नाटक में हिजाब विवाद पर सुनवाई चल रही है। याचिकाकर्ताओं के वकील ने सुनवाई के दौरान कोर्ट से कहा कि राजनीतिक दल मौजूदा विधानसभा चुनावों में अपने-अपने सियासी फायदे के लिए इस मामले को उठा रहे हैं। वकील ने कर्नाटक हाईकोर्ट से 28 फरवरी तक सुनवाई स्थगित करने का आग्रह किया है।

पांच राज्यों में हो रहे चुनाव का दिया हवाला 

अपने आवेदन में आयशा अल्मास और उडुपी सरकारी जूनियर कॉलेज के चार अन्य छात्राओं के वकील मोहम्मद ताहिर ने राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में चल रहे चुनावों का हवाला दिया और कहा कि राजनीतिक दल इसका एक दूसरे के खिलाफ ध्रुवीकरण के लिए हिजाब विवाद का इस्तेमाल कर रहे हैं।

हिजाब पर रोक को दी गई है चुनौती

कर्नाटक हाईकोर्ट छात्राओं की याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें शैक्षणिक संस्थानों में सिर पर स्कार्फ के इस्तेमाल पर रोक को चुनौती दी गई है। इस मुद्दे के बाद राज्य भर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर हो गया है। हिजाब विवाद ने सरकार को कुछ दिनों के लिए स्कूल बंद करने के लिए मजबूर किया है।

हाईकोर्ट ने शांति की अपील की है

हाईकोर्ट ने शांति की अपील की है और राज्य सरकार से स्कूलों को फिर से खोलने का आग्रह किया है ताकि छात्र अपनी कक्षाओं में लौट सकें। अंतिरम आदेश में कोर्ट ने कहा, “इन सभी याचिकाओं पर विचार किए जाने तक हम अगले आदेश तक सभी छात्रों को कक्षा के भीतर उनके धर्म की परवाह किए बिना भगवा शॉल (भगवा), स्कार्फ, हिजाब पहनने से रोकते हैं।”

मामले पर हो रही जमकर राजनीति

मौजूदा चुनावों के कारण राजनीतिक माहौल के बीच हिजाब विवाद ने राजनीतिक नेताओं के भाषणों में अपनी जगह बना ली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूलों में ड्रेस कोड का पालन करने पर जोर देते हुए कहा है कि देश संविधान से चलेगा न कि इस्लामिक कानून शरीयत से। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कर्नाटक में विरोध कर रहे छात्रों का समर्थन करते हुए जोर दिया कि चाहे वह “बिकनी, घूंघट, जींस या हिजाब” हो, यह तय करने का अधिकार महिलाओं को है कि वह क्या पहनना चाहती है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि हिजाब पहनने वाली लड़की एक दिन देश की प्रधानमंत्री बनेगी।

Exit mobile version