Site icon Samagra Bharat News website

संसद टीवी का यूट्यूब चैनल हुआ ‘हैक’

Sansad TV's YouTube channel, which broadcasts the proceedings of Lok Sabha and Rajya Sabha live, came to light on Tuesday for allegedly

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 15 फरवरी। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण करने वाले संसद टीवी के यूट्यूब चैनल को मंगलवार को कथित तौर पर ‘हैक’ किए जाने का मामला सामने आया है। इस कारण चैनल को कुछ समय के लिए फिलहाल बंद कर दिया गया है।

नहीं हो सका सीधा प्रसारण

संसद टेलीविजन  ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण करने वाले संसद टीवी के यूट्यूब चैनल को मंगलवार को कुछ “स्कैमस्टर्स” द्वारा अपने नियंत्रण में ले लिया गया। आधिकारिक बयान के अनुसार, हमलावर द्वारा चैनल का नाम बदलकर “एथेरियम” कर दिया गया। हालांकि, चैनल को जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा।

टीवी के यूट्यूब चैनल से छेड़छाड़ की गई

एक बयान में कहा गया है कि 15 फरवरी 2022 (मंगलवार 01:00 बजे) को इस चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग सहित कुछ स्कैमस्टरों द्वारा अनधिकृत गतिविधियों के कारण संसद टीवी के यूट्यूब चैनल से छेड़छाड़ की गई। साथ ही, अटैकर्स द्वारा चैनल का नाम “एथेरियम” में बदल दिया गया है। हालांकि, संसद टीवी की सोशल मीडिया टीम ने तुरंत इस पर काम किया और संसद टीवी चैनल को सुबह करीब साढ़े तीन बजकर 45 मिनट पर बहाल कर दिया।”

भावी खतरों के लिए तैयार

भारत में साइबर सुरक्षा की घटनाओं पर प्रतिक्रिया देने वाली नोडल एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) ने भी उपरोक्त घटना की सूचना दी है और संसद टीवी को सतर्क किया है। हालांकि, बाद में, यूट्यूब ने सुरक्षा खतरों को स्थायी रूप से ठीक करना शुरू कर दिया है और इसे जल्द से जल्द बहाल कर किया जाएगा। लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी के विलय के बाद पिछले साल 15 सितंबर को संसद टेलीविजन की शुरुआत हुई थी।

Exit mobile version