Site icon Samagra Bharat News website

 करहल से भाजपा प्रत्याशी को मिली जेड कैटेगरी की सुरक्षा

Union Minister and BJP candidate from Karhal seat of Mainpuri district SP Baghel has been given Z category security. Baghel was attacked

संमग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 16 फरवरी। केंद्रीय मंत्री और मैनपुरी जिले की करहल सीट से भाजपा उम्मीदवार एसपी बघेल को जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान बघेल पर हुए हमले के बाद उन्हें ये सुरक्षा दी गई है। सीआईएसएफ के जवान बघेल की सुरक्षा करेंगे। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक बघेल को 11 फरवरी से केंद्र सरकार की तरफ से सशस्त्र बल की सुरक्षा दी गई थी। अब उन्हें जेड कैटेगरी की सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गई है। पुलिस बघेल के काफिले पर हुए हमले की जांच कर रही है।

बघेल के काफिले पर हुआ था जानलेवा हमला

गौरतलब है कि मंगलवार शाम को बघेल के काफिले पर हमला हुआ था। लाठी-डंडों से लैस लोगों ने उन पर हमला कर दिया था। ये हमला उस वक्त हुआ जब बघेल पैरार शाहपुर में प्रचार से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि अतिकुल्लापुर गांव के पास कुछ लोगों ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया था।

बघेल ने लगाए थे गंभीर आरोप

बघेल ने दावा किया कि सैकड़ों लोगों ने उनकी गाड़ियों पर लाठी और डंडों से हमला किया। एसपी सिंह बघेल ने एसपी मैनपुरी को फोन कर हमले की सूचना दी थी। हालांकिपुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गए।

भाजपा ने अखिलेश यादव पर लगाया हमला कराने का आरोप

भाजपा नेताओं ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला कराने का आरोप लगाया है। बता दें कि अखिलेश यादव भी करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि अखिलेश ने चुनाव में हार के डर से ये हमला करवाया। वहींयूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि अखिलेश यादव हार की कगार पर खड़े हैंइसीलिए हमला करवाया गया है।

Exit mobile version