Site icon Samagra Bharat News website

उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू खत्म, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हाल, सैलून खुलेंगे

Amidst the covid cases in Uttarakhand, the government has issued a new guideline. Keeping in mind the reduction in corona cases,

समग्र समाचार सेवा

देहरादून, 16 फरवरी। उत्तराखंड में कोविड केसों के बीच सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। कोरोना केसों में कमी को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने नाइट कर्फ्यू हटा दिया है। नई गाइडलाइन के तहत, विवाह, सांस्कृतिक समारोह भी अब पूरी क्षमता के साथ हो सकेंगे। इसी के साथ ही जिम, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हाल, सैलून को पूरी क्षमता के साथ संचालन करने की अनुमति दे दी गई है। मुख्य सचिव एसएस संधू की ओर से बुधवार को नई गाइडलाइन जारी की है।

सरकार अभी ढील देने के मूड में नहीं

उत्तराखंड में कोरोनो केसों की रफ्तार में कमी जरूर हुई हैलेकिन सरकार अभी कोई ज्यादा ढिलाई देने के मूड में नहीं दिख रही है। चुनावी प्रचार खत्म होने के बावजूद सरकार ने सख्ती बनाई रखी है। प्रदेश में राजनैतिक रैलियों सहित धरना प्रदर्शन पर  फिलहाल 28 फरवरी तक रोक जारी रहेगी। सरकार की नई एसओपी के अनुसारप्रदेशभर में आंगनबाड़ी केंद्र एक मार्च से खुल सकेंगे।

कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश

वहींमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को सचिवालय में अधिकारियों के साथ कोविड की वर्तमान स्थिति की समीक्षा बैठक की। धामी ने कहा कि राज्य में कोविड माहमारी की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में हैलेकिन इसके वाबजूद संक्रमण को हल्के में न लिया जाए।

Exit mobile version