Site icon Samagra Bharat News website

 हमने बोतल में बंद कर दिया सपा, बसपा और कांग्रेस का जिन्न

public meeting organized in the Rath assembly constituency of Hamirpur, the opposition was on the target of Chief Minister Yogi Adityanath.

समग्र समाचार सेवा

हमीरपुर16 फरवरी। हमीरपुर की राठ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निशाने पर विपक्ष रहा। उन्होंने नाम लिये बिना कहा कि ये समाजवादी नहीं परिवारवादी तो थे ही वास्तव में ये तमंचावादी भी थे। उन्होंने कहा कि हमने सपा, बसपा और कांग्रेस के जिन्न को बोतल में बंद कर दिया है। ये प्रदेश के विकास के अपशकुन हैं, इन्हें जितना दूर करोगे प्रदेश का विकास भी उतना ही तेज होगा।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा लगवाया

उन्होंने राठ विधानसभा क्षेत्र के ब्रह्मानंद डिग्री कालेज की जनसभा से वैक्सीन का विरोध करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने की अपील की और पहले मतदान फिर जलपान का नारा लगवाया। उन्होंने कहा अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, काशी में विश्वनाथ धाम और चित्रकूट धाम का निर्माण सिर्फ भाजपा की डबल इंजन की सरकार ही करा रही है। क्या ये काम सपा बसपा कांग्रेस करा पाएगी। ये प्रदेश के

संत रविदास जी की जयंती की बधाई दी

उन्होंने माघी पूर्णिमा और संत रविदास जी की जयंती की बधाई दी। कहा कि विश्वविद्यालय बनाने के लिए सभी नियम बना दिए गए हैं। ये कोई सपा बसपा की सरकार नहीं है कि कोई लेनदेन हो, यहां पर पूरी पारदर्शी योजनाएं हैं। कहा, पांच साल पहले इस बुंदेलखंड क्षेत्र की क्या स्थिति थी, यहां खनन माफिया, भूमाफिया हावी थे, पेशेवर अपराधी और डकैतों का एक साम्राज्य चलता था। लेकिन, पांच साल के अंदर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2017 में जो कहा था, भारतीय जनता पार्टी ने वो करके दिखाया था।

पांच साल पहले बेटियां सुरक्षित नहीं थी

पांच साल पहले बेटियां सुरक्षित नहीं थी, इन पांच वर्षों में हर बेटी अपने आपको को सुरक्षित महसूस कर रही है, बिना भय और आतंक के स्कूल जा सकती है। पांच साल पहले माफिया और भूमाफिया हावी थे, आज जब मैं यहां स्वामी ब्रह्मानंद जी की पावन स्थली पर आया हूं तो मैं देख रहा था कि यहां के नौजवानों ने बुलडोजर भी सामने खड़ा कर दिया है। ये बुलडोजर विकास का प्रतीक भी है और माफिया की छाती पर उनकी अनैतिक कमाई पर चढ़ाने का प्रतीक भी है। यही आश्वासन देने आया हूं कि अगर हमने सुरक्षा का बेहतर माहौल दिया, बुंदेलखंड के विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाया है, जिस बुंदेलखंड में लोग कहते थे पानी नहीं आज हम हर घर पानी लेकर आ गए हैं। हर गांव और हर घर पेयजल की स्कीम बन गई है।

सपा पर हमला, कहा वो हैं तमंचावादी

उन्होंने कहा कि समाजवादी और परिवारवादी नहीं थे, वास्तव में ये तमंचावादी भी थे। इन्होंने बुंदेलखंड में हर क्षेत्र में तमंचा फैक्ट्री लगाने का कार्य किया था, इन्होंने नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करने का काम किया था। आज बुंदेलखंड में तोप बनाने का कारखाना, फाइटर प्लेन बनाने का कारखाना भारतीय जनता पार्टी की सरकार डिफेंस कॉरीडोर के माध्यम से लगा रही है। अभी बनने दीजिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे बनेगी तो यहां उद्योग भी लगेंगे, हमारे नौजवानों को नौकरी के लिए बुंदेलखंड छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। यहां हर घर को पानी, हर घर पानी और हर खेत में पानी पहुंचाने से यहां के किसान सोना उगाने का काम करेंगे।

सपा, बसपा और कांग्रेस तीनों को घेरा

कोरोना काल खंड में सपा बसपा कांग्रेस के नेता कहीं थेकहीं दिखाई दे रहे थे। ये परिवारवादीवंशवादीजो बहुरूपिया ब्रांड समाजवाद कावंशवाद का माफियावाद कातमंचावाद का आया हैक्या ये लोग भी कहीं थे। कहीं अतापता लग रहा था इनका। लेकिनकोरोना काल में भी डबल इंजन की सरकार काम कर रही थी नाफ्री में गैसफ्री में उपचारफ्री में वैक्सीन। सौ फीसद लोगों ने वैक्सीन ली हैयही वैक्सीन लोगों बचा रही है।

Exit mobile version