Site icon Samagra Bharat News website

विश्वास के बयान पर आप का पलटवार: कहा-2017 से पहले कुछ क्यों नहीं कहा

Aam Aadmi Party has given clarification on Kumar Vishwas's revelations about Arvind Kejriwal. Party's Punjab co-in-charge Raghav Chadha

सगम्र समाचार सेवा

चंडीगढ़, 17 फरवरी। कुमार विश्वास के अरविंद केजरीवाल के बारे में खुलासे पर आम आदमी पार्टी ने सफाई दी है। पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि प्रोपेगंडा से साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले कुमार विश्वास ने कुछ क्यों नहीं कहा। फर्जी वीडियो से बदनाम करने की साजिश की जा रही है। केजरीवाल को बदनाम करने की साजिश रची जा रही हे। बेइमान ताकतों को डर लग रहा है। पंजाब की जनता आप के साथ है। पंजाब में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मैं इन बेईमान ताकतों से कहना चाहता हूं कि पंजाब के लोग इस दुष्प्रचार में नहीं फंसेंगे। पंजाब के लोग जानते हैं कि ईमानदार अरविंद केजरीवाल और आप को रोकने के लिए बेईमान ताकतें सिर्फ साजिश करना चाहती हैं।

क्या कहा था कुमार विश्वास ने

दरअसल कुमार विश्वास ने खुलासा किया था कि अरविंद केजरीवाल का सपना किसी भी तरह से पंजाब की सत्ता पर काबिज होने का है। कुमार विश्वास ने कहा था, ‘अरविंद केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि मुझे पंजाब का सीएम बनना है या फिर खालिस्तान का प्रधानमंत्री बन जाऊंगा।’

पीएम मोदी ने भी साधा था निशाना

इससे पहले अबोहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले में अरविंद केजरीवाल को घेरा था। मोदी ने कहा कि इनके इरादे कहीं ज्यादा खतरनाक हैं। जिसने ये भेद खोला वे इनके पुराने विश्वस्त साथी रहे हैं। कवि और चिंतक होने के नाते देश भर में उनके कवि सम्मेलनों को सुनने के लिए देश भर में युवा पीढ़ी उनका इंतजार करती है। ऐसे इंसान ने कल कह दिया और जो आरोप लगाया है वो बहुत खतरनाक है। उन्होंने कहा कि दर्द ज्यादा हुआ होगा तो ही ये खुलासा किया है। ये लोग पंजाब को तोड़ने का सपना पाले हुए हैं। ये लोग सत्ता के लिए अलगाववादियों से भी हाथ मिलाने को तैयार हैं। सत्ता पाने के लिए इन लोगों को अगर देश भी तोड़ना पड़े, तो ये लोग उसके लिए भी तैयार हैं। इनका एजेंडा और देश के दुश्मनों का एजेंडा, पाकिस्तान का एजेंडा अलग है ही नहीं।

Exit mobile version