Site icon Samagra Bharat News website

‘बिहार के भैया’ वाले बयान पर बुरे फंसे चन्नी, विरोधियों के निशाने पर आए

Controversy has arisen over the remarks made by Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi on the people of UP-Bihar. In fact Channi

समग्र समाचार सेवा

अमृतसर, 17 फरवरी। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की यूपी-बिहार के लोगों पर की गई टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल चन्नी ने पंजाब में प्रियंका गांधी के साथ विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और आम आदमी पार्टी को निशाना बनाते हुए कहा था कि, “यूपी, बिहार, दिल्ली वाले भैया को पंजाब में न आने दें।” चन्नी जब ये बयान दे रहे थे तब प्रियंका भी पास खड़ी थीं। अब जब पंजाब में चुनाव को कुछ ही दिन बचे हैं तो इस बयान को लेकर चन्नी विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं।

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने शेयर किया वीडियो

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने चन्नी के इस बयान का वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में, मुख्यमंत्री को पंजाबी में यह कहते हुए सुना जा सकता है, “प्रियंका गांधी पंजाब की बहू हैं। वह एक पंजाबी है। यूपी, बिहार और दिल्ली के ये भैया (भाई) इन्हें यहां प्रवेश न करने दें।” इस वीडियो को शेयर करके सूर्या ने लिखा है, “प्रियंका वाड्रा जी उत्तर प्रदेश में आ कर अपने को यूपी की बेटी बताती है और पंजाब में उत्तर प्रदेश-बिहार के लोगो के अपमान पर ताली बजाती है, ये ही इनका दोहरा चरित्र है और चेहरा भी।”

आप-भाजपा के निशाने पर चन्नी

चन्नी के इस बयान पर केजरीवाल ने कहा, “यह बहुत शर्मनाक है। हम किसी व्यक्ति या किसी विशेष समुदाय के उद्देश्य से की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं। प्रियंका गांधी भी यूपी से ताल्लुक रखती हैं इसलिए वह भी ‘भैया’ हैं।” वहीं चन्नी के इस बयान पर भाजपा ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने यूपी और बिहार के लोगों का अपमान किया है जहां वह खुद चुनाव लड़ रही है।

Exit mobile version