Site icon Samagra Bharat News website

प्रियंका गांधी ने विधायक नीरज शर्मा से जाना उत्तराखंड का सियासी समीकरण

This discussion took place during Priyanka Gandhi's road show in Muradnagar, Ghaziabad. MLA Neeraj Sharma in Priyanka's road show

समग्र समाचार सेवा

फरीदाबाद, 20 फरवरी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एनआईटी से विधायक नीरज शर्मा से उत्तराखंड की राजनीति पर चर्चा की। यह चर्चा गाजियाबाद के मुरादनगर में प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान हुई। प्रियंका के रोड में शो में विधायक नीरज शर्मा भी शामिल होने पहुंचे थे।

उत्तराखंड की तीन विस सीटों की कमान शर्मा के हाथों में

ज्ञात हो कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने विधायक नीरज शर्मा को उत्तराखंड चुनाव के लिए तीन विधानसभा सीटों का प्रभारी नियुक्त किया था। नीरज शर्मा उत्तराखंड में चुनाव पार्टी की नीतियों के प्रचार में व्यस्त थे।

चर्चा के दौरान सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी रहे मौजूद

मंगलूर में राहुल गांधी की रैली के कार्यक्रम के बाद हिरयाणा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा प्रियंका गांधी के साथ थे। तभी शर्मा के साथ उत्तराखंड के चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। शर्मा से उत्तराखंड चुनावों को लेकर चर्चा की और जमीनी हकीकत पर विस्तार से बात की।

उत्तराखंड में कांग्रेस बहुमत से बनाएगी सरकार

प्रियंका से चर्चा के दौरान शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने विधायक शर्मा की पीठ थपथपाते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

Exit mobile version