Site icon Samagra Bharat News website

राज्यपाल उइके को आरक्षण के संबंध में ज्ञापन सौंपा

State President of Chhattisgarh Sarva Adivasi Samaj's youth division Subhash Parte met Governor Anusuiya Uikey at Raj Bhavan here today.

समग्र समाचार सेवा

रायपुर, 21 फरवरी। राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष परते ने मुलाकात की। साथ ही सुभाष के नेतत्व में आदिवासी समाज के एक प्रतिनिधिमण्डल ने राज्य में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आरक्षण के संबंध में उईके को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने राज्यपाल से इस मुद्दे के समाधान की मांग की।

यह मामला फिलहाल हाईकोर्ट में लंबित

अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आरक्षण का मामला फिलहाल हाईकोर्ट में लंबित हैं। प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं विभागों में रिक्त पदों में आरक्षण संबंधी विषय से भी राज्यपाल को अवगत कराया।

मुलाकात के दौरान से लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ के आर.एन. ध्रुव, मोहन कोमरे, पृथ्वीपाल राय, बी.एस. रावटे, जितेन्द्र पटेल, सुरेश दिवाकर, डॉ. लक्ष्मण भारती, राधेश्याम टंडन, कृष्णकुमार नवरंग एवं मोहन बंजारे उपस्थित थे।

Exit mobile version