Site icon Samagra Bharat News website

अखिलेश तेरे चार यार, गुंडा, अपराधी, माफिया और भ्रष्टाचारः ठाकुर

BJP's UP election co-in-charge and Union Minister Anurag Thakur, while holding a press conference in Lucknow, targeted Congress leader

 समग्र समाचार सेवा

लखनऊ, 22 फरवरी। भाजपा के यूपी चुनाव के सह प्रभारी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद से जुड़े मामलों को फालतू का विषय मानती हैं। वो अखिलेश यादव से सवाल नहीं पूछती हैं।

अखिलेश ने हमारे सवालों का जवाब नहीं दिया

उन्होंने कहा कि हमने हर चरण में अखिलेश यादव से सवाल पूछे लेकिन अखिलेश ने जवाब नहीं दिया। सपा ने जो टिकट बांटे उनमें से कुछ जेल में थे तो कुछ बेल पर थे। इस मुद्दे पर अखिलेश यादव चुप रहे। उन्नाव में एक दलित बेटी की मां की सुनवाई नहीं की। सपा नेता ने दलित बेटी का अपहरण कर हत्या की। अखिलेश चुप रहे।

अहमदाबाद ब्लास्ट कांड में आतंकियों को सजा पर अखिलेश चुप

अहमदाबाद ब्लास्ट कांड में आतंकियों को सजा पर अखिलेश चुप रहे। आतंकी के तार सीधे तौर पर सपा से जुड़े थे। आजमगढ़ को आतंकवाद का गढ़ बनाया। इस पर भी अखिलेश चुप हैं। जहरीली शराब में सपा नेता का नाम आ रहा है। वो इस पर भी कुछ नहीं बोले। उन्होंने कहा कि अखिलेश तेरे चार यार, गुंडा, अपराधी, माफिया और भ्रष्टाचार। कहा कि क्या अखिलेश यादव किसी भी सवाल का जवाब नहीं देंगे?

पहले ईवीएम पर सवाल उठाने को लेकर घेरा था

अनुराग ठाकुर ने इसस पहले कहा था कि 10 मार्च को अखिलेश यादव कहेंगे ईवीएम बेवफा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश करहल से भी चुनाव हार जाएंगे। उन्होंने एक बार फिर से सपा और आतंकियों के कनेक्शन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा के गुंडा राज, माफिया राज और आतंकियों से रिश्तों को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

Exit mobile version