Site icon Samagra Bharat News website

घिरे यूक्रेन की रूस को चेतावनी, हम किसी से नहीं डरते

Ukrainian President Volodymyr Zelensky, addressing the nation, said that Ukraine is "not afraid of anyone". He made this statement as he

समग्र समाचार सेवा

कीव, 22 फरवरी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन ‘किसी से नहीं डरता है।’ उन्होंने यह बयान रूस द्वारा आक्रमण के करीब पहुंचने के संकेतों के बीच दिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन  ने पूर्वी यूक्रेन के अलगाववादी क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देने के साथ-साथ वहां पर अपने सैनिकों की तैनाती करने के आदेश दिए हैं। इस बीच, अमेरिका, मैक्सिको और पांच यूरोपीय देशों के अनुरोध पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार रात को एक आपात बैठक बुलाई।

हम अपनी मान्यता प्राप्त सीमाओं के भीतर हैं और रहेंगे

अपने संबोधन में जेलेंस्की ने कहा, ‘प्यारे लोगों, हम और हमारे देश के पास इतिहास पर लंबे भाषण के लिए वक्त नहीं है। मैं बीते हुए कल ही बात नहीं करूंगा। मैं मौजूदा हकीकत और हमारे भविष्य के बारे में बात करूंगा। यूक्रेन अपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सीमाओं के भीतर है और रहेगा, रूसी संघ के किसी भी बयान या कार्रवाई के बावजूद। हम शांत और आश्वस्त बने हुए हैं। मैं इसके लिए अपने देशवासियों का धन्यवाद देना चाहता हूं।’

यूक्रेन की जनता को दिया धन्यवाद

उन्होंने कहा, ‘आप एक बार फिर साबित कर रहे हैं कि यूक्रेन एक समझदार और बुद्धिमान देश है। और इन सब चीजों के बावजूद हम ठंडे दिमाग से सोच रहे हैं, शांति और सावधानी से प्रतिक्रिया दे रहे हैं और वयस्कों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। हम हर चीज के लिए तैयार हैं। लेकिन आपके लिए रातभर जागने का कोई कारण नहीं है।’ जेलेंस्की ने कहा, ‘आज रात हमने राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद की बैठक की। यूक्रेन रूसी संघ की नवीनतम कार्रवाइयों को हमारे देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन मानता है।’

एक देश जो 8 साल से युद्ध का समर्थन कर रहा

उन्होंने कहा, ‘इन फैसलों की सारी जिम्मेदारी रूस के राजनीतिक नेतृत्व की है। डोनेट्स्क और लुहान्स्क की स्वतंत्रता को मान्यता का अर्थ मिन्स्क समझौते से रूस की एकतरफा वापसी है। एक देश जो 8 साल से युद्ध का समर्थन कर रहा है, वह शांति कायम नहीं कर सकता। मैंने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, जर्मन चांसलर स्कोल्ज, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, ब्रिटिश प्रधान मंत्री जॉनसन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष मिशेल के साथ स्थिति पर चर्चा की है।’

अब हमारा देश अलगहमारी सेना अलग

जेलेंस्की ने कहा कि हम शांतिपूर्ण और कूटनीतिक रास्ते के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम इसका पालन करेंगे। हम किसी चीज से किसी से नहीं डरते हैं। हमारा किसी पर कुछ बकाया नहीं है और न ही हम किसी को कुछ देंगे। हमें इस पर यकीन है क्योंकि अब फरवरी 2014 नहीं बल्कि फरवरी 2022 है। हमारा देश अलग है, हमारी सेना अलग है। हमारा एकमात्र लक्ष्य यूक्रेन में शांति ही है।

Exit mobile version