Site icon Samagra Bharat News website

चंपावतः बोलेरो गहरी खाई में गिरी, 14 की मौत, दो-दो लाख मुआवजे का ऐलान

A painful road accident has happened in Champawat district of Uttarakhand. A Bolero fell into a deep gorge late on Monday night.

समग्र समाचार सेवा

देहरादून, 22 फरवरी। उत्तराखंड में चंपावत जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सोमवार देररात एक बोलेरो गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल वाहन चालक व एक अन्य यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चम्पावत जिले में बारातियों से भरी एक बोलेरो शादी के बाद गांव वापस जा रही थी, तभी रीठा-सूखिढांग सड़क पर यह दर्दनाक हादसा हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता धनराशि देने का ऐलान किया गया है।

बारात कर रही थी घरवापसी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सूखीढांग के ककनई गांव निवासी मनोज सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह की बारात सोमवार को टनकपुर गई थी। बताया कि वापसी के दौरान रात करीब दस बजे वाहन ढेक ढुंगा नामक स्थान पर गहरी खाई में समा गया। हादसे में सात पुरुष और चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती

मंगलवार सुबह ग्रामीणों को सड़क हादसे का पता चलते ही पुलिस-प्रशासन को सूचना दी गई। आपदा न्यूनीकरण की टीम तुरंत ही मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुट गया है। टीम लोगों के शव निकालने में जुटी हुई है। गंभीर रूप से घायल वाहन चालक प्रकाश राम व एक अन्य यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही एसपी देवेंद्र घटना स्थल पर पहुंचे

हादसे की सूचना मंगलवार सुबह मिली। घटना की सूचना मिलते ही एसपी देवेंद्र पींचा समेत तमाम पुलिस अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। राहत व बचाव का कार्य जारी है। हादसे के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया है।

Exit mobile version