Site icon Samagra Bharat News website

रूसी हमले में 40 सैनिकों और 10 नागरिकों की मौत, यूक्रेन सरकार का दावा

The war between Ukraine and Russia continues. Meanwhile, quoting the Ukrainian President's Office, the media said that so far 40 Ukrainian

समग्र समाचार सेवा

कीव, 24 फरवरी। यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति दफ्तर के हवाले से मीडिया ने बताया कि रूसी हमले में अब तक 40 यूक्रेनी जवानों की मौत हो गई है। इसके अलावा 10 नागरिकों की भी मौत हो चुकी है। न्यूज एजेंसी एएफपी के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। वहीं, राष्ट्रपति के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच ने कहा कि हमले में कई लोग घायल हुए हैं। उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या हताहतों में आम नागरिक भी शामिल हैं।

रक्षा के इच्छुक सभी लोगों को हथियार सौंपेंगेः जेलेंस्की

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के अधिकारी देश की रक्षा के इच्छुक सभी लोगों को हथियार सौंपेंगे। राष्ट्रपति ने कहा, ”यूक्रेन के लोगों का भविष्य हर यूक्रेनी पर निर्भर करता है।” राष्ट्रपति ने उन सभी लोगों से आगे आने का आग्रह किया जो देश की रक्षा कर सकते हैं। अंकारा: तुर्की में यूक्रेन के राजदूत ने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देश से अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने और रूसी जहाजों के लिए काला सागर के प्रवेश द्वार पर जलडमरूमध्य को बंद करने का आह्वान किया।

50 रूसी सैनिक मार गिराएयूक्रेन का दावा

रूस का यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में हमला जारी है। यूक्रेन का कहना है कि हमारी ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है। रूस तीन ओर से हमला कर रहा है, हालांकि हमने अब तक 50 रूसी सैनिकों को मार गिराया है और उनके 6 विमान नष्ट कर दिए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति के एक सलाहकार मायखाइलो पोडोलीक ने कहा है कि रूसी सेना ने उत्तर, पूर्व और दक्षिण से यूक्रेन पर हमला शुरू किया है। सलाहकार ने कहा, ”यूक्रेनी सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।”

 हमारी सेना दुश्मन को महत्वपूर्ण नुकसान पहुंचाते हुए मजबूती से लड़ रही

पोडोलीक ने बृहस्पतिवार को कहा ”हमारी सेना दुश्मन को महत्वपूर्ण नुकसान पहुंचाते हुए मजबूती से लड़ रही है।” उन्होंने कहा कि नागरिक भी हताहत हुए हैं, लेकिन विवरण नहीं दिया। राष्ट्रपति जेलेंस्की के एक अन्य सलाहकार एरेस्टोविच ने कहा कि रूस ने हवाई अड्डों और विभिन्न अन्य सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है।

यूक्रेन ने रूस के साथ राजनयिक संबंध तोड़ने की घोषणा की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूसी हमले के बाद उनके देश ने रूस के साथ राजनयिक संबंध तोड़ लिए हैं। जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को रूस के साथ संबंध तोड़ने के फैसले की घोषणा की, जब उसने अपने पड़ोसी पर बड़े पैमाने पर हवाई और मिसाइल हमला किया। रूसी सेना को यूक्रेन में दाखिल होते हुए देखा गया है। यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि देश की सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है और पश्चिमी देशों से रक्षा सहायता का भी अनुरोध किया है।

Exit mobile version