Site icon Samagra Bharat News website

रूस पर भड़का अमेरिका, बाइडेन बोले- रूस को यूक्रेन पर हमले की कीमत चुकानी होगी

The Russia-Ukraine dispute turned into a war on Thursday. The Russian army launched missile strikes at 12 places including the Ukrainian

 समग्र समाचार सेवा

मॉस्को/कीव/वॉशिंगटन, 25 फरवरी। रूस-यूक्रेन विवाद गुरुवार को जंग में तब्दील हो गया। रूसी फौज ने सुबह साढ़े आठ बजे यूक्रेन की राजधानी कीव समेत 12 जगहों पर मिसाइल हमले किए। यूक्रेन के 54 सैनिक और 10 सिविलियन मारे गए। यूक्रेन ने 50 रूसी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया। रूस ने यूक्रेन के चेर्नोबिल एटमी प्लांट पर भी कब्जा कर लिया है। हालांकि, इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी का कहना है कि यूक्रेन के परमाणु संयंत्र सुरक्षित रूप से चल रहे हैं, चेर्नोबिल में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

यूक्रेनी एम्बेसेडर ने भारत से लगाई मदद की गुहार

दिल्ली में यूक्रेनी एम्बेसेडर ने भारत से मदद की गुहार के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने व्लादिमिर पुतिन से करीब 25 मिनट बातचीत की। यूक्रेन की सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पुरुषों के देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब 18 से 60 साल के पुरुष यूक्रेन नहीं छोड़ सकते हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने बताया पहले दिन की लड़ाई में 137 लोगों की मौत हुई है।

24 घंटे में दूसरी बार बोले बाइडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक बार फिर दुनिया के सामने आए। कहा- व्लादिमिर पुतिन से बातचीत का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने पूरी दुनिया को खतरे में डाल दिया है। यूक्रेन पर हमले की रूस को गंभीर कीमत चुकानी होगी। अब रूस कमजोर और बाकी दुनिया मजबूत होगी। रूस का फाइनेंशियल सिस्टम अब डॉलर्स, यूरो, पाउंड्स या येन में पहले की तरह कारोबार नहीं कर सकेगा। उसके मिलिट्री सिस्टम को भी नुकसान होगा। रूसी बैंकों के करीब एक लाख करोड़ डॉलर के एसेट्स अब होल्ड किए जा रहे हैं। चार बड़े बैंकों को अमेरिका में बैन किया जा रहा है। इन बैंकों के तमाम एसेट्स फ्रीज कर दिए गए हैं।

ब्रिटेन का सख्त कदम

ब्रिटिश प्राइम मिनिस्टर बोरिस जॉनसन ने गुरुवार देर रात संसद में कहा- पुतिन ने अपने हाथ यूक्रेन के मासूम लोगों के खून से रंग लिए हैं, यह दाग कभी साफ नहीं किए जा सकेंगे। हमने रूस के सभी बैंकों को अपने फाइनेंशियल सिस्टम से बाहर कर दिया है। अब रूस को हमले के नतीजे पता लगेंगे। जॉनसन ने कहा, पुतिन घरेलू नाकामी छिपाने के लिए जंग शुरू की है।

मोदी-पुतिन के बीच हुई लंबी बातचीत

पीएमओ से जारी बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत की। इस दौरान खासतौर पर यूक्रेन के मसले पर बातचीत हुई। प्रधानमंत्री ने पुतिन से कहा कि नाटो और रूस को यूक्रेन मसला गंभीरत बातचीत से सुलझाना चाहिए। यूक्रेन और रूस के बीच फौरन सीजफायर होना चाहिए। मोदी ने यूक्रेन में मौजूद भारतीयों और खासकर स्टूडेंट्स की सुरक्षा मुद्दा उठाया। मोदी ने कहा कि भारतीयों को सुरक्षित वापसी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। दोनों नेता इस बात पर सहमत थे कि इस मुद्दे पर दोनों देशों के डिप्लोमैट्स संपर्क में रहेंगे।

यूक्रेन बोला-हम पर तीन तरफ से हुआ हमला

यूक्रेन ने कहा- हम पर तीन तरफ से…रूस, बेलारूस और क्रीमिया बॉर्डर की ओर से हमला हुआ है। लुहांस्क, खार्किव, चेरनीव, सुमी और जेटोमिर प्रांतों में हमले जारी हैं। रूस की ग्राउंड फोर्सेज यूक्रेन में घुस गईं और वहां कई गांवों पर कब्जा कर लिया। रूस के कमांडो पैराट्रूपर्स यूक्रेन के मिलिट्री इंस्टॉलेशन्स के करीब उतरकर इनको अपने कब्जे में ले रहे हैं। यूक्रेन का दावा है कि उसने रूस के 50 सैनिक मार गिराए हैं। इसके 6 फाइटर जेट्स और 4 टैंक्स तबाह कर दिए हैं।

पुतिन का ऐलान और फौरन हमला

इसके पहले, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने नेशनल टेलीविजन पर हमले का ऐलान किया। कहा- रूस और यूक्रेन के बीच किसी ने भी दखल दिया तो अंजाम बहुत बुरा होगा। उनका इशारा अमेरिका और NATO फोर्सेज की तरफ था। बयान के 5 मिनट बाद ही यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई प्रांतों में 12 धमाके हुए। कीव पर मिसाइल अटैक भी हुआ। वहां एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। इस कदम के चलते यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए रेस्क्यू मिशन भी रोकना पड़ा। यूक्रेन गई एअरइंडिया की फ्लाइट डेंजर जोन अलर्ट के चलते लौट आई है।

jyjtmrरूसी हमले पर किसका क्या रुख

अमेरिका: प्रेसिडेंट बाइडेन ने कहा कि रूस के खिलाफ दुनिया को एकजुट हो जाना चाहिए। हम किसी भी कीमत पर दुनिया को तबाह नहीं होने देंगे। रूस ने खुद बातचीत के रास्ते बंद किए हैं।

ईयू : यूरोपीय यूनियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सला वान डेर लिन ने पहली बार सामने आकर रूस को खुली धमकी दी है। लिन ने कहा- अब जवाब देने का वक्त आ गया है। अब हम रूस की इकोनॉमी को टारगेट करेंगे।

नाटो : नाटो के मिलिट्री चीफ ने कहा- यूक्रेन हमारे संगठन का सदस्य नहीं है। लिहाजा, हम उसकी सीधी सैन्य मदद नहीं कर सकते, लेकिन इसके अलावा कई रास्ते हैं और यूक्रेन को इनके जरिए सहायता पहुंचाई जा रही है।

ब्रिटेन: ब्रिटिश प्राइम मिनिस्टर बोरिस जॉनसन ने गुरुवार देर रात संसद में कहा- पुतिन ने अपने हाथ यूक्रेन के मासूम लोगों के खून से रंग लिए हैं, यह दाग कभी साफ नहीं किए जा सकेंगे। हमने रूस के सभी बैंकों को अपने फाइनेंशियल सिस्टम से बाहर कर दिया है। अब रूस को हमले के नतीजे पता लगेंगे।

यूक्रेन-रूस युद्ध से जुडी़ अहम बातें

–          रूस-यूक्रेन विवाद में चीन एक बार फिर रूस के साथ खड़ा नजर आ रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका और पश्चिमी देशों ने रूस पर जो प्रतिबंध लगाए हैं, उनका कोई मतलब नहीं है, क्योंकि इस तरह की हरकतों से विवाद हल होने के बजाय और बढ़ेगा।

–          जो बाइडेन अब से कुछ देर बाद यूक्रेन के हालात पर अपडेट और स्ट्रैटेजी की जानकारी देंगे। इसके पहले व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा- यह बेहद कायराना हमला है। अमेरिकी संसद में रूस के खिलाफ बेहद सख्त प्रतिबंधों की मांग की जा रही है।

–          रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिकी और यूरोपीय यूनियन के प्रतिबंधों से निपटने के लिए देश के अहम कारोबारियों के साथ मीटिंग की। इसमें विचार किया गया कि किस रणनीति को अपनाकर प्रतिबंधों का असर कम किया जा सकता है।

–          यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने कहा- रूस की फौज अब चेर्नोबिल के एटमी ठिकाने पर कब्जे की कोशिश कर रही है। हमारे सैनिक 1986 जैसी ट्रेजडी को बचाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। यह हमला एक तरह से पूरे यूरोप के खिलाफ जंग का ऐलान है।

–          यूक्रेन में भारतीय राजदूत ने कहा है कि कीव में इंडियन एम्बेसी बंद नहीं होगी। यह पहले की तरह काम करती रहेगी। वहीं, विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा- विदेश मंत्रालय यूक्रेन से छात्रों सहित लगभग 18,000 भारतीयों को वापस लाने के लिए कदम उठा रहा है। यूक्रेन में हवाई क्षेत्र बंद है इसलिए भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

–          कीव के करीब यूक्रेन का मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। इसमें 14 सैनिकों के मारे जाने का खबर है। यह जानकारी यूक्रेन के सरकारी मीडिया की तरफ से ही जारी की गई है।

–          यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने दो अहम ऐलान किए हैं। पहला- यूक्रेन अब रूस के साथ किसी तरह के डिप्लोमैटिक रिलेशन नहीं रखेगा। दूसरा- यूक्रेन के नागरिकों को जंग में हिस्सा लेना चाहिए। सरकार उनको हथियार मुहैया कराएगी।

–          रूसी सेना ने दावा किया है कि यूक्रेन के सैनिक अहम बंकरों और बेस को छोड़कर भाग खड़े हुए हैं और इन पर अब रूस का कब्जा है। कुछ मिलिट्री बेस भी रूसी सैनिकों ने हथिया लिए हैं।

–          यूक्रेन की राजधानी कीव में कई जगहों पर बम धमाके हुए हैं। कीव एयरपोर्ट को खाली कराया गया।

रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने क्या कहा

रूसी रक्षा मंत्रालय ने हमला शुरू होने के 12 घंटे बाद देर शाम बयान जारी कर दिनभर की अपडेट दी। कहा- हवाई हमलों में यूक्रेन के 74 सैन्य ठिकानों को तबाह किया गया। इनमें 11 एयरफील्ड, तीन कमांड सेंटर, एक नेवी पोस्ट, 18 एस-300 रडार और बुक एयर डिफेंस सिस्टम शामिल हैं। एक अटैक हेलीकॉप्टर और चार स्ट्राइक ड्रोन भी मार गिराए गए।

Exit mobile version