Site icon Samagra Bharat News website

यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच भारतीय दूतावास ने जारी किया परामर्श, कहा-बॉर्डर पर ना जाएं

The Indian Embassy in Ukraine has issued an advisory for Indian citizens not to go to the border without coordination. all Indian citizens

समग्र समाचार सेवा

कीव, 26 फरवरी। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एक परामर्श जारी किया है जिसमें कहा गया है कि बगैर कोऑर्डिनेशन के बॉर्डर पर ना जाएं। सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे सीमा चौकियों पर भारत सरकार के अधिकारियों के साथ पूर्व समन्वय के बिना न जाएं। इधर कीव में जबरदस्त गोलीबारी जारी है जिसका वीडियो सामने आया है। यूक्रेन में अभी-अभी सुबह होने को है। सुबह जगते ही वहां के लोगों का खौफ से सामना हुआ है। वहां इस वक्त भीषण गोलीबारी की जा रही है।

भारतीय दूतावास के परामर्श में क्‍या

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने परामर्श जारी कर कहा है कि सीमा जांच चौकियों पर स्थिति संवेदनशील हैं। भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए पड़ोसी देशों में हमारे दूतावासों के साथ काम कर रहे हैं। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से उसके अधिकारियों के साथ पूर्व समन्वय के बिना सीमा चौकियों पर नहीं जाने को कहा है।

रूस की आक्रामकता की निंदा करने वाले प्रस्ताव पर भारत ने नहीं किया मतदान

इधर भारत ने रूस के ‘आक्रामक बर्ताव’ की निंदा करने वाले और यूक्रेन से ‘तत्काल एवं बिना शर्त’ बलों को वापस बुलाने की मांग करने वाले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव पर हुए मतदान में हिस्सा नहीं लिया है। भारत की ओर से कहा गया कि मतभेदों को दूर करने के लिए बातचीत ही एकमात्र रास्ता है। साथ ही भारत ने ‘खेद’ जताते हुए कहा कि कूटनीति का रास्ता छोड़ दिया गया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस प्रस्ताव के पक्ष में 11 मत पड़े। चीन, भारत और संयुक्त अरब अमीरात मतदान से दूरी बना ली।

तीसरे दिन का युद्ध जारी

आपको बता दें कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला शुरू कर दिया है। युद्ध के तीसरे दिन धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। रूस की इस कार्रवाई से यूरोप में व्यापक युद्ध की आशंका पैदा हो गई है वहीं उसे रोकने के लिए दुनियाभर के देश प्रयास में हैं।

Exit mobile version