Site icon Samagra Bharat News website

बांदा में हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, पांच लोगों की मौत

A speeding XUV car rammed into a truck in Banda on Saturday. Five people have died in the accident. At the same time, one person is seriously

समग्र समाचार सेवा

बांदा, 26 फरवरी। बांदा में शनिवार को एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ट्रक में घुस गई। हादसे पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक व्‍यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के मुताबिक, कार में छह लोग सवार थे। हादसा प्रयागराज हाईवे पर बांदा शहर कोतवाली के जमुनीपुरवा के पास हुआ है।

जानकारी के मुताबिक कार सवार लोग चित्रकूट जनपद के रहने वाले हैं और वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए उरई जा रहे थे। इस बीच बांदा में उनकी कार ट्रक में पीछे से घुस गई। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार सवार सभी लोगों को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला।

पुलिस के मुताबिक, कार सवार छह लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो घायलों को अस्‍पताल भेजा गया, लेकिन एक ने अस्‍पताल पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप से घायल व्‍यक्ति को कानपुर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल को बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया है। इस दौरान एक व्यक्ति की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया है।

कार सवार सभी लोग चित्रकूट जनपद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए उरई जा रहे थे। शादी समारोह वाले घर में मातम का माहौल छा गया है। पुलिस मृतकों के शव अपने कब्जे में लेकर पहचान में जुट गई है। कार में सवार कुछ लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

Exit mobile version