Site icon Samagra Bharat News website

219 भारतीयों के साथ रोमानिया से मुंबई के लिए रवाना हुई पहली उड़ान

The atmosphere of Russia-Ukraine war has become very scary. Thousands of Indians are trapped there. The Indian government has sent 4 flights

 समग्र समाचार सेवा

कीव, 26 फरवरी। रूस-यूक्रेन जंग से माहौल एकदम डरावना हो चला है। हजारों की संख्या में वहां भारतीय फंसे हैं। भारत सरकार 4 उड़नों को यूक्रेन के लिए रवाना कर चुकी हैं। वहीं एक अच्छी खबर सुनने में आ रही है। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा है कि यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों के साथ पहली उड़ान रोमानिया से मुंबई के लिए रवाना हुई। विदेश मंत्री ने बताया कि हम प्रगति कर रहे हैं। हमारी टीमें 24 घंटे ज़मीन पर काम कर रही हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहा हूं।

विशेष उड़ानों की व्यवस्था की जा रही

एक सरकारी सूत्र ने कहा कि भारतीयों के लिए विशेष उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है और इसका पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। सभी भारतीयों को सुरक्षित अपने देश लाया जाएगा।

लागातर बढ़ रही मरने वालों की संख्या

लगातार बढ़ रही मरने वालों की संख्या रूस के यूक्रेन पर हमले में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार को एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि लड़ाई में तीन बच्चों सहित 198 लोग मारे गए और 33 बच्चों सहित 1,115 लोग घायल हो गए। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार की शुरुआत में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा था कि कम से कम 137 लोग मारे गए हैं और 316 लोग घायल हुए हैं।

सड़कों पर पहुंची जंगअपार्टमेंट पर हमला

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग शनिवार को यूक्रेन की राजधानी कीव की सड़कों पर आ गई। देश की सेना ने कई स्थानों पर रूसी सैनिकों को आगे बढ़ाने से रोकने के लिए संघर्ष किया। इस दौरान निवासियों को विस्फोटों और गोलियों की आवाज के बीच जान बचाने के लिए शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। शनिवार तड़के अपार्टमेंट पर मिसाइल या रॉकेट से हमला किया गया, हमले के दौरान शहर के कई लोग सो रहे थे। हताहतों की संख्या का अभी पता नहीं चला है।

यूक्रेनी सैनिक ने खुद को बम से उड़ाया

कई रिपोर्टों के अनुसार, एक यूक्रेनी सैनिक ने पुल को नष्ट करने और रूसी सेना को क्रीमिया में आने से रोकने के लिए खुद को बम से उड़ा लिया। खेरसॉन क्षेत्र में हेनिचेस्क पुल पर कई रूसी टैंकों को रोकने की कोशिश में सैनिक विटाली स्काकुन वोलोडिमिरोविच की मृत्यु हो गई।

मैं यहीं हूं अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने जारी वीडियो जारी कर कहा कि मैं यहीं हूं शनिवार सुबह ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक नए वीडियो में, यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की झूठ पर विश्वास न करें। उन्होंने यूक्रेन के हथियार डालने की आ रही किसी भी रिपोर्ट का खंडन किया।

 

Exit mobile version